जयपुर में एक बुजुर्ग को साइबर ठगों ने पुलिसकर्मी बनकर धमकी दी। इसके बाद बैंक खाते से 5 लाख रुपए ट्रांसफर करवा लिए। पीड़ित इलाज के लिए जयपुर आया था और रॉयल एम्पोरियल होटल में ठहरा हुआ था। जवाहर सर्किल थानाधिकारी महेश चंद्र गुर्जर ने बताया- पीड़ित जयंत नारायण (68) निवासी अंधेरी वेस्ट मुंबई इलाज के लिए जयपुर आए थे। जयंत नारायण 10 सितंबर को रॉयल एम्पोरियल होटल में ठहरे हुए थे। इसी दौरान उनके मोबाइल नंबर पर वीडियो कॉल आया। कॉल करने वाले व्यक्ति ने खुद को पुलिसकर्मी बताया और बुजुर्ग को धमकाना शुरू कर दिया। आरोपी ने पीड़ित से कहा कि उसके बैंक खाते में मौजूद रकम जमा कराएं, नहीं तो उसके खिलाफ कार्रवाई की जाएगी।बुजुर्ग ने पुलिस में मामला दर्ज किया गया है। डराकर खाते से ट्रांसफर कराए 5 लाख आरोपी ने पीड़ित को डराकर उसके बैंक खाते से करीब 5 लाख रुपए ट्रांसफर करवा लिए। ठगों ने पुलिस कार्रवाई का डर दिखाते हुए बुजुर्ग पर दबाव बनाया और रकम अपने बताए खाते में जमा करवा ली। पुलिस अब मोबाइल नंबर, बैंक खाते और ट्रांजेक्शन से जुड़े रिकॉर्ड के आधार पर आरोपियों तक पहुंचने के प्रयास कर रही है।