जयपुर में गांधीनगर रेलवे स्टेशन के पास ब्लू शाइन होटल में युवक की मौत पर हंगामा हो गया। युवक की हत्या की आशंका जताते हुए वकीलों ने थाने के बाहर रास्ता जाम कर धरना दिया। मामला बजाज नगर इलाके का बुधवार शाम का है। गुरुवार सुबह वकीलों ने प्रदर्शन किया। पुलिस के अनुसार- मेड विराटनगर कोटपूतली-बहरोड़ निवासी प्रकाश खींची (32) की बुधवार शाम बॉडी मिली। वह आगरा से 2 दिन पहले ही जयपुर आया था। परिवार को इस बारे में जानकारी नहीं थी। उसने होटल में कमरा किराए पर लिया था। युवक के पास से सुसाइड नोट भी मिला है। उसके हाथ में कैनुला लगा हुआ था। हाईकोर्ट में प्रैक्टिस कर रहे प्रकाश के बड़े भाई विक्रम सिंह खींची (33) ने पुलिस को रिपोर्ट दी है। विक्रम ने आरोप लगाया कि कुछ लोगों ने उसके भाई से नौकरी लगाने के नाम पर काफी रुपए ऐंठ लिए थे। उन्हीं लोगों ने उसके भाई की हत्या कर घटना को आत्महत्या का रूप देने की कोशिश की है। रिपोर्ट में होटल के एक कर्मचारी की भूमिका पर भी संदेह जताया गया है। होटल स्टाफ ने बोला झूठ परिवादी के वकील बाबू लाल खींची ने बताया कि मृतक प्रेम प्रकाश एमएससी नर्सिंग का होनहार स्टूडेंट था और यह नर्सिंग स्टूडेंट का ट्यूटर भी था। लगभग एक डेढ़ महीने से यह अपने घर नहीं गया था। सुसाइड नोट के अनुसार उसे बड़े- सपने दिखाकर मोटा रुपया हड़पा गया था। जब इसने डिमांड की तो हत्या की साजिश की। होटल स्टाफ की तरफ से प्रकाश के मोबाइल से उसके बड़े भाई राजेश के नंबर पर सुसाइड नोट और फोटो भेजी गई। राजेश ने यह बात अपने छोटे भाई विक्रम को बताई तो उसने घटना के बारे में पड़ताल की। होटल के रिसेप्शनिस्ट से पूछा तो उसने बताया कि प्रकाश 29 सितंबर को होटल से चेकआउट कर गया और उसका कमरा किसी और को दे दिया। राजेश ने होटल में जाकर देखा तो कमरा अंदर से बंद था, उसमें प्रकाश की डेड बॉडी पड़ी हुई थी। कैनुला लगा हुआ था, ड्रिप चढ़ रही थी। वकीलों ने सवाल किया कि होटल में कब से अस्पताल का काम होने लगा। कौन व्यक्ति ड्रिप को लाया, किसने प्रकाश को ड्रिप लगाई। होटल स्टाफ को पता क्यों नहीं था। --- ये खबर भी पढ़ें… जयपुर के होटल में मिली युवक की लाश:किराए पर रूम लेकर ठहरे थे तीन दोस्त, दो फरार, FSL टीम ने जुटाए साक्ष्य जयपुर के एक होटल में एक युवक की लाश मिलने से शनिवार शाम सनसनी फैल गई। वह किराए पर रुम लेकर अपने दो दोस्तों के साथ ठहरा था। बिंदायका थाना पुलिस ने FSL टीम की मदद से साक्ष्य जुटाए। पुलिस ने पोस्टमार्टम के लिए शव को हॉस्पिटल की मॉर्च्युरी में रखवाया है। (पूरी खबर पढ़ें)