जयपुर में ‘भास्कर समाधान’ पर जनता लगातार अपनी समस्याएं शेयर कर रही है। समाधान होने से उनका भरोसा भी बना हुआ है। प्रशासन तक उनकी परेशानी पहुंचने से उन्हें हल मिलने की उम्मीद भी जगी है। सड़क, बिजली, पानी ही नहीं परिवहन, स्वास्थ्य और जिम्मेदारों की लापरवाही पर भी पब्लिक पोस्ट कर सवाल पूछ रही है। पहले उन समस्याओं पर एक नजर जिनके समाधान अभी विभागीय प्रक्रिया में हैं… चांदपोल: कभी भी गिर सकता है बिजली का झुका पोल जयपुर के 22 गोदाम की शर्मा कॉलोनी एक्सटेंशन से भगवान सहाय ने समस्या पोस्ट की है। उन्होंने बताया कि चांदपोल बाजार में खजाने वालों का रास्ता के आखिरी चौराहे पर गली में लगा बिजली का पोल झुक गया है। यह कभी भी गिर सकता है जिससे कोई अप्रिय घटना हो सकती है। इस समस्या का जल्द कोई समाधान करवाएं। जवाहर नगर: ऊबड़–खाबड़ रास्ते, नियंत्रण खाे रहे वाहन जवाहर नगर के टीला नंबर 6–ए से मनीष गुर्जर ने खराब रोड की शिकायत पोस्ट की है। उन्होंने बताया कि जयपुर बायपास, सेक्टर–4 के हमारे एरिया में बारिश के पहले से ही रोड बहुत खराब है। ऊबड़–खाबड़ रास्ते पर गुजरते वाहनों का अक्सर नियंत्रण बिगड़ जाता है। सघन आबादी क्षेत्र होने से यहां हमेशा हादसे की आशंका बनी रहती है। शास्त्री नगर: बेसहारा पशु और खुले में कचरा बना परेशानी हाउसिंग बोर्ड कॉलोनी, शास्त्री नगर से अनुभव चतुर्वेदी ने एरिया में खुले में पड़े कचरे और उनमें मुंह मारते बेसहारा पशुओं की समस्या पोस्ट की है। पोस्ट में उन्होंने लिखा कि सेकटर–5 में मौजूद एक खाली प्लॉट में आसपास के लोग कचरा डाल रहे हैं। इससे गंदगी और दुर्गंध तो हो ही रही है, दिनभर बेसहारा पशुओं का जमावड़ा भी लगा रहता है। सांगानेर: 200 मीटर तक सड़क पर एक भी रोड लाइट नहीं बुद्धसिंहपुरा से खूबराम सबलानिया ने पोस्ट कर रोड लाइट न होने की समस्या का समाधान करने को कहा है। अपनी पोस्ट में उन्होंने बताया है कि सांगानेर के वार्ड 111 में आबकारी थाने से जसवाल मार्केट तक करीब 200 मीटर रोड पर एक भी रोड लाइट नहीं है। इससे पूरा इलाका सुबह शाम अंधेरे में डूबा रहता है जिससे यहां दुर्घटना होने की आशंका भी रहती है। यह सड़क, बुद्ध विहार, मानसागर विसतार और रॉयल ट्विन्स अपार्टमेंट को जाने का मुख्य रास्ता भी है। इसका समाधान करवाएं। अब एक नजर उन समाधानों पर जिसने लोगों को राहत देने का काम किया है… कालवाड़ रोड: पोस्ट के बाद बनी नई सीसी रोड जयपुर के कालवाड़ रोड की मंगलम सिटी से विशाल खण्डेलवाल ने एरिया में खराब टूटी–गड्‌ढों भरी सड़क, बेसहारा पशुओं और अतिक्रमण की शिकायत पोस्ट की थी। उन्होंने लिखा था कि सड़क खस्ताहाल होने के कारण इस रास्ते पर धूल–मिट्‌टी के मारे फेफड़ों को नुकसान पहुंच रहा है। स्थानीय एमएलए को कई बार ज्ञापन दे चुके लेकिन कोई समाधान नहीं हो रहा। उनकी समस्या पोस्ट होने के बाद संबंधित विभाग ने एक्शन लेते हुए खराब सड़क की जगह नई सीसी रोड बनवा दी है। गंगापोल रोड: एईएन बालूराम गुर्जर बने 'स्टार ऑफिसर' गंगापोल रोड से रियाज ने समस्या पोस्ट कर बताया था कि उनके क्षेत्र में स्ट्रीट लाइट का कंट्रोलर काफी नीचे लगाया हुआ है। जमीन के काफी नजदीक कंट्रोलर होने के कारण स्थानीय लोगों को इसके कारण परेशानी और सुरक्षा को लेकर चिंता है। समस्या सामने आने के बाद एईएन बालूराम गुर्जर ने मामले में संज्ञान लेते हुए कार्रवाई करवाई और स्ट्रीट लाइट कंट्रोलर की समस्या का समाधान कर दिया। इससे क्षेत्र के लोगों को राहत मिली। दैनिक भास्कर एप से लोगों को मिल रहा समाधान अपने क्षेत्र की समस्याएं पोस्ट कर यूजर विभागों और जिम्मेदारों को जमीनी हकीकत बता रहे हैं और अधिकारी अपनी टीम से उसका समाधान भी करवा रहे हैं। आप भी अपने क्षेत्र, वार्ड, सेक्टर, गांव या गली की समस्या हमें पोस्ट कर सकते हैं। भास्कर एप पर अपनी समस्या पोस्ट करने लिए यहां क्लिक कीजिए… पब्लिक की आवाज बना ‘भास्कर समाधान’ ‘भास्कर समाधान’ सेगमेंट देशभर में इकलौता ऐसा डिजिटल प्लेटफॉर्म है, जहां शहरवासी सीधे अपने इलाके से जुड़े सिविक इश्यू खुद पोस्ट कर सकते हैं। ये सेगमेंट जनता को अपने गली-मोहल्ले की परेशानियां सीधे विभाग के उच्चाधिकारियों के सामने रखने की सुविधा देता है। लोगों से मिले जबरदस्त रिस्पॉन्स के बाद अब इसे और अधिक प्रभावी, सरल और यूजर-फ्रेंडली बनाया गया है। भास्कर एप से समस्याओं के समाधान की ये खबरें भी पढ़िए… 1.ओम थानवी बने आज के 'स्टार ऑफिसर':जयपुर में सीवर ढक्कन की समस्या का समाधान, अन्य जनसमस्याओं पर कार्रवाई जारी 2.प्रेम नगर में पानी की समस्या हुई दूर:शहर में सड़क, सीवरेज और पानी से जुड़ी समस्याएं, जेईएन राजेश त्यागी बने आज के 'स्टार ऑफिसर 3.जेईएन राजेश त्यागी बने आज के 'स्टार ऑफिसर':कॉलोनी में सड़क नहीं और सीवर लाइन भी टूटी, समस्या का हुआ समाधान 4.XEN निधि जैन बनीं आज की 'स्टार ऑफिसर':सड़क, स्ट्रीट लाइट, सीवर और सफाई से जुड़ी समस्याओं पर प्रशासन अलर्ट 5. जेईएन राजेश त्यागी बने आज के 'स्टार ऑफिसर':सड़क, रोड लाइट और पेयजल जैसी रोजमर्रा से जुड़ी समस्याओं पर समाधान जारी 6.15 दिन से जमा कचरा हुआ साफ:सड़क, सफाई, सीवरेज और पानी की बर्बादी से जुड़ी समस्याएं आई सामनें 7.भास्कर समाधान का असर:सीवरेज और कचरे की समस्या हुई हल, सड़क, स्ट्रीट लाइट से जुड़ी समस्याएं आई सामनें 8.ओम थानवी बने आज के 'स्टार ऑफिसर':जलभराव, सीवरेज, स्ट्रीट लाइट और गंदगी जैसी समस्याएं आई सामनें 9.जयपुर शहर में कचरे के ढेर, चोक सीवर और जलभराव:'भास्कर समाधान' की पहल से जागा प्रशासन, दशरथ सिंह बने 'पब्लिक के स्टार' 10.उद्यानविज्ञ रवींद्र सिंह बने 'स्टार ऑफिसर':टूटी सड़कें, कचरा , गहरे गड्ढे और सीवर लाइन ब्लॉक होने जैसी समस्याओं पर काम जारी