जयपुर नगर निगम चुनाव के लिए भरे गए नामांकन पत्रों की आज जांच की गई। नामांकन के आखिरी दिन आए चार आवेदन जांच में सही पाए गए। निर्वाचन आयोग ने इनमें से दो प्रत्याशयिों पार्षद सुनीता मेठी और दशरथ अटल को निर्दलीय के तौर पर प्रत्याशी माना है, जबकि बीजेपी से सुनील कोठारी और कांग्रेस से सुनीता मावर। ऐसे में अब जयपुर नगर निगम मेयर के लिए चार प्रत्याशी मैदान में है, जिनके पास अब 22 सितंबर तक नाम वापसी का समय रह गया है। हालांकि संभावना जताई जा रही है कि सुनीता मेठी और दशरथ अटल 22 सितंबर को अपना नाम वापस ले सकते है। निर्वाचन आयोग से जारी रिपोर्ट के मुताबिक कांग्रेस प्रत्याशी के तौर पर पार्षद दशर​थ अटल, सुनीता मेठी और सुनीता मावर ने नामांकन पत्र भरा। जबकि भाजपा की तरफ से सुनील कोठारी को उम्मीदवार बनाकर नामांकन पत्र भरवाया गया। लेकिन कांग्रेस की तरफ से अधिकारिक तौर पर सिंबल सुनीता मावर को जारी किया। इसके चलते अन्य दो प्रत्याशी सुनीता मेठी और दशरथ अटल को निर्दलीय प्रत्याशी निर्धारित करते हुए नामांकन पत्रों की जांच की गई। कल दोपहर 3 बजे तक नाम वापसी का समय चुनाव मैदान में मौजूद चारों प्रत्याशियों के पास नाम वापस लेने के लिए 22 सितंबर दोपहर 3 बजे तक का समय है। कल दोपहर 3 बजे तक अगर कोई नाम वापस नहीं लेता है तो निर्वाचन आयोग चुनाव लड़ने के लिए प्रत्याशियों को सिंबल जारी करेगा। 25 सितंबर को होगी वोटिंग जयपुर नगर निगम के मेयर चुनाव के लिए अब 25 सितंबर को नगर निगम मुख्यालय लालकोठी पर ही वोटिंग होगी। वोटिंग सुबह 10 बजे से चालू होगी और दोपहर 2 बजे तक करवाई जाएगी। वोटिंग खत्म होने के बाद मौके पर ही वोटों की काउंटिंग शुरू की जाएगी और संभावना है दोपहर 3 बजे ​तक रिजल्ट घोषित किया जाएगा।