21 से 23 अगस्त 2026 तक जगतपुरा स्थित 'पिकलबॉल सोशल्स' में आयोजित 5वीं राजस्थान स्टेट लेवल पिकलबॉल चैंपियनशिप में 'रुद्र स्कूल ऑफ टेनिस एंड पिकलबॉल अकादमी' के खिलाड़ियों ने शानदार प्रदर्शन करते हुए राज्य का नाम रोशन किया है। अकादमी के खिलाड़ियों ने विभिन्न श्रेणियों में अपनी श्रेष्ठता साबित करते हुए 3 स्वर्ण (गोल्ड) पदक अपने नाम किए। ​हृदान शर्मा ने अंडर-12 ब्वॉयज सिंगल्स कैटेगरी में स्वर्ण पदक अपने नाम किया। वहीं, ​सीरत अरोड़ा ने अंडर-16 गर्ल्स सिंगल्स कैटेगरी में स्वर्ण पदक और ​प्रगति अरोड़ा ने वूमेन्स सिंगल्स (महिला वर्ग) कैटेगरी में स्वर्ण पदक हासिल किया। ​इस शानदार जीत के साथ ही तीनों खिलाड़ियों ने आगामी राष्ट्रीय प्रतियोगिता के लिए अपना स्थान पक्का कर लिया है। स्वर्ण पदक विजेता हृदान शर्मा, सीरत अरोड़ा और प्रगति अरोड़ा आगामी अक्टूबर माह में कोच्चि (केरल) में आयोजित होने वाली राष्ट्रीय पिकलबॉल प्रतियोगिता में अपनी-अपनी श्रेणियों में राजस्थान राज्य का प्रतिनिधित्व करेंगे।