जयपुर में दो पुलिस कर्मियों के खिलाफ महिला से छेड़छाड़ का मामला दर्ज किया गया है। महिला की शिकायत पर पुलिस ने दोनों आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया। जिस थाने में दोनों तैनात थे उसी के लॉकअप में बंद हैं। मामला शनिवार शाम का है। दोनों पुलिसकर्मी फ्लैट में शराब पार्टी करने के बाद हंगामा कर रहे थे। पड़ोस में रहने वाली महिला ने शोर मचाने से मना किया तो महिला को गाली देने लगे। इसके बाद महिला से छेड़छाड़ की। सोसायटी के लोगों ने पुलिसकर्मियों को पीटा शराब के नशे में महिला से छेड़छाड़ का पता चलने पर सोसायटी के लोग इकट्ठा हो गए और दोनों पुलिसकर्मियों का विरोध किया। इस पर दोनों गाली-गलौज करने लगे तो भीड़ ने दोनों पुलिसकर्मियों की जमकर पिटाई की। सूचना पर पहुंची पुलिस ने दोनों आरोपी पुलिसकर्मियों को छुड़ाया और पीसीआर में बैठाकर थाने ले गई। शराब पार्टी के बाद महिला से छेड़छाड़ थानाधिकारी ने बताया- जयपुर की एक में रहने वाली महिला ने दो पुलिसकर्मियों के खिलाफ छेड़छाड़ का मामला दर्ज कराया है। दोनों पुलिसकर्मी महिला की सोसायटी में फ्लैट लेकर रहते हैं। शाम को दोनों फ्लैट में शराब पार्टी कर रहे थे। आरोप है कि शराब के नशे में दोनों आरोपियों ने पड़ोस में रहने वाली महिला से गाली-गलौज और गलत हरकत की। महिला के शोर मचाने पर के लोग जुट हो गए। पुलिसकर्मियों से मारपीट की। सूचना पर पहुंची पुलिस ने दोनों कॉन्स्टेबल का मेडिकल करवाया। इसके बाद शांतिभंग के आरोप में अरेस्ट कर लिया गया। --- ये खबर भी पढ़ें… मैडम! चलिए आइसक्रीम खिलाता हूं', जिसे छेड़ा वो पुलिसवाली निकली:सिविल ड्रेस में महिला पुलिस, छेड़छाड़, अश्लील टिप्पणियां करने वाले 140 को पकड़ा जयपुर के जलमहल पर पर्यटकों की भीड़ थी। एक अजनबी युवक महिला के पास आया और बोला- चलिए मैडम! आपको आइसक्रीम खिलाता हूं। महिला ने अपनी टीम को इशारा किया और कुछ ही देर बाद वो युवक हवालात में था। क्योंकि उसे नहीं पता था, जिस महिला से वो बदतमीजी कर रहा है, वो ‘कालिका पेट्रोलिंग’ यूनिट की पुलिसकर्मी है। (पूरी खबर पढ़ें)