जयपुर के एक नामी स्कूल में अलग-अलग क्लास के स्टूडेंट्स की लड़ाई में एक छात्र के हाथ में फ्रैक्चर हो गया। अलग क्लास में पढ़ने वाले स्टूडेंट ने के झगड़े में नाबालिग छात्र के हाथ पर लोहे की रॉड से हमला कर दिया। साथ ही बाइक को भी क्षतिग्रस्त कर दिया। अशोक नगर थाने में पीड़ित नाबालिग स्टूडेंट की ओर से रिपोर्ट दर्ज करवाई गई है। हेड कॉन्स्टेबल महिपाल ने बताया- ब्रह्मपुरी के रहने वाले 16 साल के लड़के ने रिपोर्ट दर्ज करवाई है। वह नामी प्राइवेट स्कूल में 11वीं क्लास का स्टूडेंट है। क्लास 11 और क्लास 9वीं के दो स्टूडेंट्स के बीच किसी बात पर लड़ाई चल रही है। पीड़ित स्टूडेंट ने शिकायत में बताया- बुधवार दोपहर करीब 2 बजे स्कूल की छुट्टी के बाद वह बाइक लेकर घर जाने के लिए निकला था। स्कूल के गेट के पीछे जबरन 10वीं क्लास में पढ़ने वाले स्टूडेंट ने उसे रोक लिया। हाथापाई करने के दौरान 9वीं क्लास के झगड़ने वाले स्टूडेंट व उसके भाई ने लोहे की रॉड से हमला किया। सिर पर मारने के दौरान बचाव करने पर कोहनी में रॉड लग गई। हाथ टूटने पर नीचे गिरने पर लोहे की रॉड और डंडे से पीठ पर ताबड़तोड़ वार किए। मारपीट के बाद उसकी बाइक को भी रॉड और डंडे से मारकर क्षतिग्रस्त किया गया। स्टूडेंट का आरोप है कि इस झगड़े में उसका कोई लेना-देना नहीं होने के बाद भी उस पर हमला किया गया। ऑपरेशन की दी गई सलाह हमले के बाद दर्द से कहराने और शोर-शराबा होने पर हमलावर स्टूडेंट्स फरार हो गए। घायल स्टूडेंट को तुरंत हॉस्पिटल पहुंचाया गया। एक्स-रे जांच में हाथ में फ्रेक्चर होना बताया गया है। डॉक्टर्स की ओर से ऑपरेशन की सलाह दी गई है। प्राइवेट हॉस्पिटल में घायल स्टूडेंट का इलाज करवाया जा रहा है। पुलिस ने पीड़ित स्टूडेंट की शिकायत पर FIR दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।