सब इंस्पेक्टर भर्ती परीक्षा-2021 में जयपुर के एक एग्जाम सेंटर से वीडियो सामने आया है। बहुस्तरीय सुरक्षा व्यवस्थाओं को दरकिनार कर व्हाईट बोर्ड व क्वेश्चन पेपर-ओएमआर की मोबाइल से रिकॉर्डिंग कर दिखाया गया है। महेश नगर थाने में आरपीएससी अफसर की ओर से शुक्रवार रात FIR दर्ज करवाई गई है। पुलिस ने बताया- आरपीएससी अजमेर के अनुभाग अधिकारी की ओर से FIR दर्ज करवाई गई है। शिकायत में बताया- सोशल मीडिया पर एक कैंडिडेट की ओर से वीडियो जारी किया गया है। कैंडिडेट की ओर से आरपीएससी आयोग की 20 सितम्बर को आयोजित SI भर्ती-2021 के एग्जाम सेंटर वीडियो बनाकर वायरल किया गया। कैंडिडेट ने आयोग की ओर से बहुस्तरीय सुरक्षा व्यवस्थाओं को दरकिनार करते हुए एग्जाम से संबंधित तथ्यों को दिखाया। जिसमें एग्जाम सेंटर में क्लास के व्हाईट बोर्ड की रिकॉर्डिंग और क्यूशन पेपर मय ओएमआर को मोबाइल से रिकॉर्ड करना दिखा गया है। जयपुर का निकला एग्जाम सेंटर वीडियो में एग्जाम सेंटर का कोड़ व एग्जाम के नाम के साथ रोल नंबर भी दिखाई दे रहे है। जांच में कोड के आधार पर एग्जाम सेंटर जयपुर के महेश नगर इलाके में गंगा विहार कॉलोनी स्थित कल्याण पब्लिक सीनियर सेकेंडरी स्कूल का है। इस संबंध में अनुभाग अधिकारी की ओर से महेश नगर थाने में रिपोर्ट दर्ज करवाई गई। मानना है कि परीक्षा की गोपनीयता एवं शुचिता के मद्देनजर वीडियो की सत्यता एवं उसमें प्रदर्शित तथ्यों की वास्तविक स्थिति स्पष्ट किए जाने के लिए जांच जरुरी है। अगले दिन बना था वीडियो एडि. डीसीपी (SIUCAW) जिज्ञासा ने बताया- जांच में सामने आया है कि किसी कोचिंग सेंटर की टेस्ट सीरिज में एक कैंडिडेट इनवोल्व था। कोचिंग सेंटर की ओर से 21 सितम्बर को कैंडिडेट ज्यादा होने के कारण स्कूल ली गई थी। एक दिन पहले एसआई भर्ती का एग्जाम सेंटर होने के कारण व्हाईट बोर्ड पर लिखा रह गया। कैंडिडेट की ओर से व्हाईट बोर्ड व कोचिंग की ओएमआर सहित अन्य का वीडियो बनाकर वायरल किया गया। जांच में सामने आया है कि वीडियो बनाने वाले कैंडिडेट ने एसआई भर्ती का फॉर्म ही नहीं भरा था।