पेपर लीक के कारण रद्द हुई SI भर्ती एग्जाम-2021 पर एक बार फिर से सवाल उठ रहे हैं। 20 सितंबर को हुए री-एग्जाम का एक वीडियो सामने आया,जिसमें जयपुर स्थित एक सेंटर के अंदर का व्हाइट बोर्ड, क्वेश्चन पेपर और OMR शीट की मोबाइल से रिकॉर्डिंग की गई है। मामले को लेकर शुक्रवार रात को RPSC अफसर ने अजमेर के सिविल लाइंस थाने में शिकायत दी। जिसके आधार पर जयपुर के महेश नगर थाने में मामला दर्ज किया गया है। पुलिस के मुताबिक, RPSC अजमेर के अनुभाग अधिकारी की ओर से दी गई शिकायत में बताया गया है कि सोशल मीडिया पर एक कैंडिडेट ने 20 सितंबर को आयोजित SI भर्ती-2021 के एग्जाम सेंटर का वीडियो डाला है। जिसमें कड़ी सुरक्षा व्यवस्था के बावजूद एग्जाम सेंटर में क्लास के व्हाइट बोर्ड की रिकॉर्डिंग और क्वेश्चन पेपर मय ओएमआर शीट को मोबाइल से रिकॉर्ड किया गया है। पहले देखिए, 3 PHOTO'S जयपुर का निकला एग्जाम सेंटर एडि. डीसीपी (SIUCAW) जिज्ञासा ने बताया- RPSC की ओर से 20 सितंबर को SI भर्ती का दोबारा एग्जाम कराया गया था। सोशल मीडिया पर वीडियो आने के बाद सिविल लाइंस अजमेर में शिकायत दी गई थी। अजमेर पुलिस की ओर से जीरो नंबर एफआईआर काटकर जयपुर के महेश नगर भेजी गई। जांच में सामने आया कि महेश नगर इलाके में स्थित कल्याण पब्लिक सीनियर सेकेडंरी स्कूल का जयपुर के कलाम एकेडमी से कॉम्पिटिशन एग्जामों के मॉक टेस्ट आयोजित करवाने का अनुबंध कर रखा है। 20 सितंबर को आयोग की ओर से एसआई भर्ती री-एग्जाम का इस सेंटर पर पेपर हुआ था। अगले दिन 21 सितंबर को इस परीक्षा केन्द्र के बेसमेंट-ए में कलाम एकेडमी की ओर से आर.ए.एस. परीक्षा का मॉक टेस्ट आयोजित किया गया था। उस दौरान आरोपी ने वीडियो बनाया सोशल मीडिया पर शेयर कर दिया। 20 सितंबर को परीक्षा केन्द्र के बेसमेन्ट-ए के व्हाइट बोर्ड पर अंकितशुदा आवंटित परीक्षा केन्द्र के कोड 16-0253 और परीक्षा के नाम के साथ रोल नंबर सीरीज 3796881 से 3796904 को स्कूल प्रशासन की ओर से साफ नहीं किया गया था, जो वीडियो में दिखाई दे रहा है। प्रारंभिक जांच में पता चला है कि आरोपी ने उस परीक्षा केन्द्र पर SI भर्ती री-एग्जाम नहीं दिया था। 21 सितंबर को कलाम एकेडमी, जयपुर द्वारा आयोजित आर.ए.एस. परीक्षा का मॉक टेस्ट दिया है। वीडियो बनाने वाले ने एसआई भर्ती का फॉर्म नहीं भरा था एडि. डीसीपी ने बताया कि कैंडिडेट की ओर से व्हाइट बोर्ड और कोचिंग की ओएमआर सहित अन्य का वीडियो बनाकर वायरल किया गया। जांच में सामने आया है कि वीडियो बनाने वाले कैंडिडेट ने एसआई भर्ती का फॉर्म ही नहीं भरा था। 20 सितंबर को आयोजित हुई थी एसआई भर्ती री-एग्जाम आपको बता दें कि RPSC की ओर से 20 सितंबर को सब इंस्पेक्टर संयुक्त प्रतियोगी पुनर्परीक्षा-2021 का आयोजन किया गया। एसआई भर्ती री-एग्जाम के लिए प्रदेश के 11 जिलों में कुल 666 परीक्षा केंद्र बनाए गए थे। जयपुर में सबसे ज्यादा 187 सेंटर बनाए गए थे। परीक्षा दो पारियों में आयोजित हुई। पहली पारी में सामान्य हिंदी का पेपर हुआ था। सुबह 10 से दोपहर 12 बजे तक हुई पहली पारी में हुए सामान्य हिंदी के पेपर में 69.58% अभ्यर्थी उपस्थित रहे। जबकि परीक्षा की दूसरी पारी में सामान्य ज्ञान व सामान्य विज्ञान का पेपर हुआ। दोपहर 3 से शाम 5 बजे तक हुई परीक्षा में 69.03% अभ्यर्थी उपस्थित रहे। आयोग के आंकड़ों के अनुसार, दूसरी पारी के लिए प्रदेशभर में 2 लाख 18 हजार 114 अभ्यर्थी पंजीकृत थे। इनमें से 1 लाख 50 हजार 559 अभ्यर्थियों ने परीक्षा दी। ----------------- ये खबर भी पढ़े… SI भर्ती परीक्षा: जयपुर में टी-शर्ट पर टेप चिपकाया:शर्ट उतरवाई तो बनियान में पहुंचा युवक; पहली-दूसरी पारी में उदयपुर में सबसे कम कैंडिडेट आए पेपर लीक के कारण रद्द हुई 2021- SI भर्ती परीक्षा रविवार को अजमेर सहित प्रदेश के 11 जिलों में फिर से हुई। पहली पारी (सुबह 10 से 12 बजे तक) के एग्जाम में सबसे ज्यादा उपस्थिति टोंक में 77.73 पर्सेंट रही। उदयपुर में सबसे कम 66.46 कैंडिडेट पहुंचे। (पूरी खबर पढ़ें…) SI भर्ती री-एग्जाम की तैयारी पूरी,2.18 लाख अभ्यर्थी देंगे परीक्षा:11 जिलों के 666 सेंटर बनाए; 17 सितंबर को जारी होंगे एडमिट कार्ड SI भर्ती री-एग्जाम-2021 में पहली बार फेस रिकग्निशन-थंब इम्प्रेशन:दो लाख 35 हजार कैंडिडेट्स देंगे परीक्षा; आवंटित जिले की जानकारी अपलोड