जयपुर के नारायण सिंह सर्किल स्थित सिग्नेचर एलिट मॉल में अचानक आग लगने से हड़कंप मच गया। आग लगने का कारण एसी में शॉर्ट सर्किट होना बताया जा रहा है। इस दौरान मौके पर अफरा-तफरी मच गई। हालांकि, सूचना के बाद मौके पर पहुंची दमकल ने कुछ ही देर में आग पर काबू पा लिया। दरअसल, दोपहर करीब 2.15 बजे मॉल के बेसमेंट स्थित पैनल में आग लगने की सूचना मिली। सूचना मिलते ही पुलिस और फायर ब्रिगेड की टीम मौके पर पहुंची। एहतियात के तौर पर मॉल की बिजली सप्लाई बंद कर दी गई। फायर ब्रिगेड की टीम ने करीब 20 मिनट की मशक्कत के बाद आग पर काबू पा लिया। तब जाकर लोगों ने राहत की सांस ली। बेसमेंट के पैनल में शॉर्ट सर्किट से आग लगने की आशंका प्रारंभिक जांच में बेसमेंट स्थित इलेक्ट्रिकल पैनल में शॉर्ट सर्किट के कारण आग लगने की बात सामने आ रही है। हालांकि, आग ज्यादा बड़ी नहीं थी, लेकिन बेसमेंट में धुआं भर गया। आग की सूचना मिलते ही मॉल में काम कर रहे लोग सतर्क हो गए और बेसमेंट में खड़ी अपनी गाड़ियां बाहर निकालने में जुट गए। समय रहते आग पर पाया काबू सूचना मिलते ही फायर ब्रिगेड की टीम मौके पर पहुंची और आग बुझाने का काम शुरू किया। करीब 20 मिनट में दमकल की दो गाड़ियों ने आग पर काबू पा लिया गया। घटना में किसी जनहानि की सूचना नहीं है। फिलहाल आग लगने के वास्तविक कारण का पता किया जा रहा है। प्रारंभिक तौर पर शॉर्ट सर्किट को आग की वजह माना जा रहा है। हालांकि फायर और संबंधित विभाग की जांच के बाद ही स्थिति पूरी तरह स्पष्ट होगी।