जयपुर में रेलवे कर्मचारी ने मंगलवार सुबह ट्रेन के आगे छलांग लगाकर खुदकुशी कर ली। कर्मचारी के पास सुसाइड नोट भी मिला, जिसमें पत्नी और बच्चों से परेशान होकर मरने का उल्लेख है। रेलवे कर्मी ने मरने से एक घंटा पहले परिचितों को सुसाइड नोट वॉट्सएप किया था। मामला शिवदासपुरा रेलवे स्टेशन के पास का है। महेश तंवर (45) पुत्र प्रहलाद ने अल सुबह 4 बजे सुसाइड किया है। महेश रेलवे में ट्रैकमैन था और शिवदासपुरा रेलवे स्टेशन पर रेलवे क्वार्टर में रहता था। सुसाइड नोट लिखकर किया वॉट्सएप पुलिस को मरने से पहले महेश के लिखे सुसाइड नोट के बारे में भी पता चला है। महेश ने सुसाइड करने से पहले एक पेज का सुसाइड नोट लिखा।उसकी फोटो दोस्तों व परिचितों को सुबह करीब 4:30 बजे वॉट्सएप की थी। पुलिस की ओर से सुसाइड नोट को लेकर भी जांच की जा रही है। पुलिस जांच में सामने आया है कि पिछले 5 साल से पति-पत्नी के बीच केस चल रहा है। तभी से पत्नी-बच्चों से वह अलग रह रहा था। सुसाइड नोट लिखा मैं महेश तंवर अपने पूरे होश हवास में लिख रहा हूं। मैं अपनी पत्नी और बच्चों से बहुत परेशान हो गया हूं। मेरी पत्नी और मेरा 5 साल से केस चल रहा है। और मैं उसके हर महीने मेंटीनेस भी दे रहा हूं। वह मेरे और मेरे माता पिता के साथ नहीं रहना चाहती है और नहीं मुझे तलाक दे रही है। वह चाहती है कि मैं अपने माता-पिता के साथ न रहूं और न उनकी सेवा करूं और न खुद करेगी। मेरी बीवी व बच्चों के साथ मेरी पत्नी की बहनें चित्रा कंवर, हेमलता तंवर और उसकी मां लक्ष्मी और उसका जीजा नन्दकिशोर और अभिषेक तंवर, संजय टेपर्ण, अनिता टेपर्ण हैं। ये सब मिलकर मुझे बहुत परेशान कर रखे हैं। मेरी पत्नी आए दिन थाने में जाकर परेशान करती है। थाने में राजाराम चौधरी मुझे परेशान करता है। हमारी तो सुनता ही नहीं है। इनकी ही सुनता है चाहे गलत ही हो। अब मैं जिदंगी से हार गया हूं। कोर्ट कचहरी के चक्कर लगाते लगाते। मेरे मरने के बाद मेरी बीवी और बच्चों को मेरा मुंह नहीं दिखाएं, क्योंकि वो कहते हैं हमारे लिए तो पांच साल पहले ही मर गया। अभी-भी नंदकिशोर और अभिषेक तंवर ने हमारे ऊपर झूठा केस कर रखा है। जिसकी जांच राजाराम चौधरी के पास है जो रिश्वत लेकर हमें परेशान कर रहा है। लिखा- मेरे भतीजों से ही कराएं अंतिम संस्कार मेरे मरने के बाद मेरे माता-पिता को परेशान नहीं किया जाए । उन्होंने बहुत दुख देखे हैं। मां-पापा मुझे माफ करना, मैं आपकी सेवा नहीं कर पाया। मेरी लाश को चंदलाई नहीं ले जाएं। मैं मेरे माता-पिता के पास ही जाना चाहता हूं। मेरा और बीवी का जब भी झगड़ा होता था तो अभिषेक तंवर मेरे घर आकर मेरे साथ मारपीट करता था। मेरे मरने के बाद मेरा क्रिया कर्म मेरे भतीजे विशाल और सपना के हाथ से ही कराएं। क्योंकि मेरे बच्चों ने मुझे जीते जी ही बहुत दुख दिया है। मेरी बीवी कहती है मैं तुझे ऐसे परेशान करती रहूंगी, क्योंकि कानून मेरी ही सुनेगा तेरी नहीं। अब मैं हार गया हूं। अब मुझमें शक्ति नहीं रही है। अगर रेलवे से कोई भी सहायता मिले तो मेरे माता-पिता को ही मिले, क्योंकि मेरे अलावा उनका कोई सहारा नहीं। मेरा छोटा भाई और उसकी पत्नी एक्सीडेंट में खत्म हो गए हैं। अब मैं भी उनको छोड़कर जा रहा हूं। मम्मी-पापा मुझे माफ करना। --- ये खबर भी पढ़ें… जयपुर में युवक ने ट्रेन के आगे लगाई छलांग:मौत से पहले बनाया सुसाइड वीडियो नोट, माता-पिता और भाई को बताया जिम्मेदार जयपुर में सुसाइड वीडियो नोट बनाकर एक युवक के सुसाइड करने का मामला सामने आया है। सुसाइड का वीडियो नोट बनाने के बाद युवक ने ट्रेन के आगे छलांग लगा दी। वीडियो नोट में युवक ने अपने माता-पिता और भाई को अपनी मौत का जिम्मेदार बताया है। चौमूं थाना पुलिस की ओर से वीडियो के आधार पर जांच की जा रही है। (पूरी खबर पढ़ें)