जयपुर में 10 और 11 अक्टूबर को टूरिस्ट सीजन के चलते आमेर और चारदीवारी क्षेत्र में ट्रैफिक व्यवस्था बदली रहेगी। पर्यटक स्थलों, धार्मिक स्थलों और बाजारों में वाहनों का दबाव बढ़ने पर ट्रैफिक डायवर्ट किया जाएगा। आमेर फोर्ट जाने वाले पर्यटकों और चारदीवारी में आने-जाने वाले लोगों को निर्धारित रूट से गुजरना होगा। बड़ी पर्यटक बसों की पार्किंग रामनिवास बाग में रहेगी। वहीं चारदीवारी में लोडिंग वाहनों को रात 11 बजे से सुबह 7 बजे तक ही प्रवेश मिलेगा। ट्रैफिक पुलिस ने लोगों से निर्धारित पार्किंग में वाहन खड़े करने की अपील की है। आमेर फोर्ट जाने वाले पर्यटक इस रूट से जाएं पार्किंग और बसों के लिए व्यवस्था