जयपुर में युवक की मौत के 2 महीने बाद हत्या का मामला दर्ज हुआ है। परिजनों को युवक के मोबाइल में रिकॉर्डिंग मिली जिसमें उसकी पत्नी और ससुर के बीच जहर देने को लेकर बातचीत हो रही थी। इसके बाद कोर्ट के इस्तगासे पर पुलिस ने शुक्रवार को मामला दर्ज किया। युवक की मां की रिपोर्ट पत्नी समेत 5 लोगों के खिलाफ हत्या का मामला दर्ज किया गया है। मृतक की मां मन्नी देवी (55) ने बताया- मेरे बेटे बबलू को बहू ने कोल्डड्रिंक में जहर दिया था। तबीयत बिगड़ने पर अस्पताल ले जाते समय बबलू ने रास्ते में बताया था कि ससुराल वालों ने उसे कोल्ड ड्रिंक में जहर मिलाकर पिलाया था । बबलू की एसएमएस हॉस्पिटल में इलाज के दौरान मौत हो गई थी। SHO (कानोता) वीरेन्द्र सिंह ने बताया- कानोता के बैनाड़ा निवासी मन्नी देवी ने रिपोर्ट देकर अपने बेटे बबलू की हत्या का मामला दर्ज करवाया है। बेटे की पत्नी सुनीता, ससुर प्रकाश मीणा, उनके भाई रामावतार व भतीजे गोलू व दीपक निवासी हेमल्यावाला दौसा पर हत्या का आरोप लगाया है। मृतक की मां ने रिपोर्ट में बताया कि बबलू के मोबाइल की रिकॉर्डिंग चेक करने पर पत्नी सुनीता व पिता प्रकाश की बातचीत मिली। बातचीत की रिकॉर्डिंग में पिता-बेटी की ओर से बबलू को जहर देने की बात की जा रही है। मन्नी देवी के अनुसार बहू ने कोल्ड ड्रिंक में जहर दिया था। तबीयत बिगड़ने पर अस्पताल ले जाते समय बबलू ने रास्ते में बताया था कि ससुराल वालों ने उसे कोल्ड ड्रिंक में जहर मिलाकर पिलाया था । बबलू की एसएमएस हॉस्पिटल में इलाज के दौरान मौत हो गई थी। बेटे के फोन में मिली बातचीत की रिकॉर्डिंग मां ने रिपोर्ट में बताया- मई-2024 में उनके बेटे बबलू मीणा की शादी सुनीता के साथ हुई थी। आरोप है कि काफी दिनों से बबलू को पत्नी सुनीता के किसी के साथ अफेयर होने का शक था। इसके चलते बबलू ने सुनीता का मोबाइल अपने पास रख लिया था। सुनीता को उसके परिवार वालों से बात करने के लिए बबलू अपना मोबाइल देता था। उसके मोबाइल में हर बातचीत की रिकॉर्डिंग होती थी। बबलू की मौत के बाद उसके मोबाइल की रिकॉर्डिंग चेक करने पर पत्नी सुनीता व पिता प्रकाश की बातचीत मिली। मीटिंग के बहाने बुलाकर दिया जहर मां ने रिपोर्ट में बताया कि 19 जुलाई-2026 को घर छोड़कर सुनीता अपने मामा के घर बिहारीपुरा चली गई थी । 22 जुलाई को सुनीता ने बबलू को अपने पिता प्रकाश व भाइयों से बात करने की कहकर बिहारीपुरा बुलाया और बातचीत के दौरान कोल्ड ड्रिंक में जहर दिया था। दोपहर को घर लौटने के बाद बबलू ने तेज सिर दर्द और उल्टी की शिकायत की। हॉस्पिटल जाते समय बताई थी कोल्ड ड्रिंक में जहर की बात तबीयत खराब होने पर परिजन पड़ोसियों की मदद से बबलू को पास ही नवजीवन हॉस्पिटल ले गए। डॉक्टर्स ने चेक कर जहर देने की बात कही और उसे SMS हॉस्पिटल ले जाने को कहा। हॉस्पिटल जाते समय रास्ते में बबलू ने बताया कि बिहारीपुरा में उसे ससुरालवालों ने कोल्ड ड्रिंक में जहर दिया था। इसके बाद SMS हॉस्पिटल में इलाज के दौरान उसकी मौत हो गई। कानोता थाना पुलिस की ओर से पोस्टमॉर्टम करवाकर शव परिजनों को सौंप दिया गया था।