जैसलमेर नगर परिषद में उपसभापति चुनाव का नतीजा आ गया है। BJP की मधुबाला देवी सिंह चौहान जीतीं है। उन्होंने अपनी जेठानी और कांग्रेस की पार्षद प्रेमलता चौहान को केवल 9 वोटों से हराया है। अब जैसलमेर में सभापति और उपसभापति दोनों BJP के हैं। साथ ही पोकरण नगरपालिका से कांग्रेस के सवाई सिंह ने BJP की प्रेमलता को 4 वोटों से हराया है। इसी के साथ बता दे कि, जैसलमेर नगर परिषद सभापति चुनाव में BJP के विजय डांगरा ने जीत हासिल की थी। उनको 45 में से 27 वोट मिले वहीं कांग्रेस के निर्मल रैयानी को 18 वोट मिले। हालांकि, कांग्रेस 16 और BJP के 25 पार्षद जीतकर आए थे, मगर 4 निर्दलीयों में से 2 ने BJP और 2 ने कांग्रेस के पक्ष में मतदान किया। BJP ने 27 मतों के साथ सभापति का पद अपने कब्जे में कर लिया। जबकि, पोकरण में कांग्रेस का बोर्ड बना है। कांग्रेस की प्रत्याशी कल्पना विजयी घोषित की गईं हैं। निकाय चुनाव से जुड़ी ये खबर भी पढ़ें… साम, दाम, दंड, भेद से भाजपा ने पलटा पूरा खेल:कांग्रेस के बिखराव को भांपा, 5 रणनीति से दिया करारा जवाब, स्ट्राइक रेट 65% राजस्थान के दिग्गजों ने बचाए अपने गढ़, पायलट ने चौंकाया:सीएम भजनलाल, वसुंधरा और राठौड़ के इलाके में बीजेपी, डोटासरा-जूली के क्षेत्र में कांग्रेस जीती राजस्थान में 198 निकायों में भाजपा के मेयर-चेयरमैन बने:आप ने भी चौंकाया; अजमेर-पाली में बढ़त के बाद भी हारी कांग्रेस, शिक्षा मंत्री के भाई हारे निकायों का रिजल्ट… --- चुनाव की ये खबरें भी पढ़ें … जैसलमेर नगर परिषद सभापति बने भाजपा के डांगरा:27 वोट मिले, पोकरण नगर पालिका में कांग्रेस का बोर्ड बना जैसलमेर निकाय चुनाव में जीते 45 प्रत्याशियों की पूरी प्रोफाइल:कोई 2 वोट के अंतर से जीता, कहीं 353 का मार्जिन; पढ़ें पूरी डिटेल