अक्टूबर महीने में आने वाले आगामी त्योहारों के सीजन के दौरान ट्रेनों में बढ़ने वाले भारी यात्री भार को देखते हुए रेलवे प्रशासन ने ट्रेनों में कोचों की संख्या बढ़ाने का फैसला किया है। उत्तर पश्चिम रेलवे के जोधपुर मंडल से जुड़ी 15 जोड़ी प्रमुख ट्रेनों में कुल 38 अतिरिक्त कोच लगाने का निर्णय लिया गया है। इस व्यवस्था के तहत जैसलमेर और साबरमती के बीच चलने वाली ट्रेन को विशेष प्राथमिकता दी गई है, जिससे जैसलमेर क्षेत्र के यात्रियों को इस फेस्टिव सीजन में आवागमन में 3 अतिरिक्त कोच की बड़ी राहत मिलेगी। इन सभी अस्थाई डिब्बों का संचालन आगामी 1 से 31 अक्टूबर तक प्रभावी रहेगा। 3 अतिरिक्त कोच बढ़ाए जाएंगे जैसलमेर से साबरमती के बीच सफर करने वाले यात्रियों की मांग को ध्यान में रखते हुए रेलवे ने विशेष प्रबंध किए हैं। ट्रेन संख्या 20485/20486 जैसलमेर-साबरमती-जैसलमेर और ट्रेन संख्या 20492/20491 साबरमती-जैसलमेर-जैसलमेर में 3-3 अतिरिक्त कोच बढ़ाए गए हैं। इसके अलावा, जोधपुर मंडल के अन्य मार्गों की ट्रेनों में भी विस्तार किया गया है ताकि लंबी वेटिंग लिस्ट की समस्या से जूझ रहे यात्रियों को सहूलियत मिल सके। विभिन्न श्रेणियों में मिलेंगी अतिरिक्त बर्थ और सीटें उत्तर पश्चिम रेलवे के जोधपुर मंडल रेल प्रबंधक अनुराग त्रिपाठी ने जानकारी दी कि त्योहारों के मद्देनजर यात्रियों की बढ़ती मांग को पूरा करने के लिए यह अस्थाई बढ़ोतरी की गई है। इसमें स्लीपर, थर्ड एसी, साधारण श्रेणी, फर्स्ट-कम-सेकंड एसी और थर्ड एसी इकोनॉमी श्रेणी के कोच शामिल हैं। इन डिब्बों के जुड़ने से यात्रियों को अतिरिक्त बर्थ और सीटें उपलब्ध होंगी, जिससे विभिन्न रूटों पर टिकटों की वेटिंग का दबाव काफी हद तक कम होगा। अक्टूबर माह के दौरान जोधपुर मंडल की कुल 15 जोड़ी ट्रेनों में 38 अस्थाई कोच जोड़े जाने से यात्रियों को सुगम, सुरक्षित और आरामदायक यात्रा का लाभ मिलेगा। टेबल से समझिए किस ट्रेन में कितने कोच बढ़ाए गए