जैसलमेर में अक्टूबर महीने की शुरुआत में धूप सता रही है। सुबह 9 बजे ही धूप इतनी तेज हो रही है कि लोगों को बाहर निकलते वक्त परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। अधिकतम तापमान 37.2 डिग्री सेल्सियस और न्यूनतम तापमान 25.2 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया है। मौसम विभाग के अनुसार, आगामी दिनों में भी आसमान साफ रहने और बारिश के कोई आसार नहीं होने के कारण तापमान में बड़ी गिरावट की कोई संभावना नहीं है। घर की दीवारें तप रही दोपहर के समय तीखी धूप और उमस के कारण सड़कों पर सन्नाटा पसर जाता है। लोग केवल जरूरी कामकाज के लिए ही घरों से बाहर निकल रहे हैं. स्थिति यह है कि घरों में लगे पंखे और कूलर भी गर्म हवा फेंकने लगे हैं, जिससे राहत नहीं मिल पा रही है. छतों और दीवारों के तपने से कमरों के अंदर की उमस भी काफी बढ़ गई है। आगे कैसा रहेगा मौसम? मौसम विभाग के जानकारों का मानना है कि फिलहाल आसमान के साफ रहने और पश्चिमी हवाओं के प्रभाव से तापमान में बड़ी गिरावट के आसार नहीं हैं। अगले कुछ दिनों तक मौसम ऐसा ही शुष्क रहने और तीखी धूप के साथ उमस बने रहने की संभावना है।