जालोर में पंचायत चुनाव को लेकर जिला परिषद के 43 सदस्य और 14 पंचायत समितियों के प्रधान पद के आरक्षण की लॉटरी के बाद आज को सरपंच और वार्ड पंच पदों के आरक्षण की लॉटरी निकाली जा रही है। जिले के संबंधित एसडीएम कार्यालयों में इसके लिए प्रक्रिया जारी है। प्रशासन ने आवश्यक तैयारियां पूरी कर ली हैं। जालोर पंचायत समिति की 40 ग्राम पंचायतों के सरपंच और 390 वार्ड पंच पदों के लिए भी लॉटरी निकाली जा रही है। जिले की 14 पंचायत समितियों में कुल 433 सरपंच और 4,187 वार्ड पंच पद हैं। लॉटरी के जरिए इन पदों का वर्गवार आरक्षण तय होगा। पंचायत समिति सायला सायला पंचायत समिति की कुल 38 ग्राम पंचायतों में सामान्य वर्ग से सरपंच पद के लिए आलवाड़ा, दादाल, सुराणा, पोषाणा, ऊनडी, पांथेड़ी, थलवाड़, वालेरा, चौराऊ व तेजा की बेरी, सामान्य महिला वर्ग से डाबली, चोंचवा, खेतलावास, ओटवाला, मेंगलवा, दयालपुरा, बावतरा, जालमपुरा, तालियाणा, भुण्डवा व सांगाणा, ओबीसी से लुम्बा की ढाणी, विशाला, तुरा, मोकनी खेड़ा, ओबीसी महिला से कोमता, रेवतड़ा, आसाणा, एससी से हरमू, रोहिनवाड़ा, खरल, एससी महिला से धनानी, बोरवाड़ा, देता कलां व सिराणा, एसटी से देता खुर्द एसटी महिला से तिलोड़ा ग्राम पंचायत में आरक्षण निर्धारित किया गया। जिले में कहां कितने बनेंगे सरपंच और वार्ड पंच