प्रधानमंत्री भारतीय जन औषधि केन्द्र गंगापुर सिटी का निरीक्षण में अनियमितता पाई जाने पर खुदरा औषधि अनुज्ञापत्र 5 दिन के लिए निलम्बित किया। सहायक औषधि नियन्त्रक चन्द्र प्रकाश जाटव ने अनियमितताओं पर औषधि एवं प्रसाधन सामग्री नियम, 1945 के नियम 66 के तहत शक्तियों का इस्तेमाल करते हुए मैसर्स प्रधानमंत्री भारतीय जन औषधि केन्द्र, कैलाश टाकीज के पास का खुदरा औषधि अनुज्ञापत्र 5 से 9 अक्टूबर तक निलम्बित कर दिया है।