झालावाड़ कोतवाली पुलिस ने दो लोगों को गिरफ्तार किया है। इनके पास से 13 किलो 985 ग्राम डोडा-चूरा बरामद हुआ, जिसकी कीमत करीब 2 लाख रुपए है। एसपी अमित कुमार के निर्देश पर जिले में मादक पदार्थों की खरीद-फरोख्त और तस्करी रोकने का अभियान चल रहा है। इसी के तहत जिला स्पेशल टीम को झालावाड़ बस स्टैंड से दो लोगों द्वारा मादक पदार्थ तस्करी की सूचना मिली थी। इस सूचना पर टीम और कोतवाली पुलिस ने संयुक्त कार्रवाई कर पुरखराज बिश्नोई (20) और जयराम बिश्नोई (36) को पकड़ा। तलाशी में उनके पास से डोडा-चूरा बरामद हुआ। दोनों बालोतरा जिले के रहने वाले हैं। इनके खिलाफ एनडीपीएस एक्ट में मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी गई है। पुलिस उनसे तस्करी नेटवर्क के बारे में पूछताछ कर रही है।