झालावाड़ में रानी लक्ष्मीबाई आत्मरक्षा शिविर के दूसरे दिन कॉलेज की छात्राओं को आत्मरक्षा और सुरक्षा के व्यावहारिक तरीके सिखाए गए। कार्यक्रम प्राचार्य की अध्यक्षता में आयोजित हुआ। इसमें छात्राओं को मुश्किल परिस्थितियों में सतर्क रहने, आत्मविश्वास बनाए रखने और जरूरत पड़ने पर खुद की सुरक्षा करने का प्रशिक्षण दिया गया। हेलेन केलर के जीवन प्रसंग से आत्मविश्वास का संदेश कॉलेज की वरिष्ठ सदस्य डॉ. इकबाल फातिमा ने छात्राओं को संबोधित करते हुए हेलेन केलर के जीवन प्रसंग से आत्मविश्वास और संघर्ष की प्रेरणा दी। उन्होंने छात्राओं को सतर्क रहने और आत्मरक्षा के प्रति जागरूक रहने की जानकारी दी। उन्होंने कहा कि मुश्किल हालात आने पर घबराने के बजाय आत्मविश्वास के साथ उनका सामना करना चाहिए। महिला कालिका टीम ने सिखाए आत्मरक्षा के तरीके पुलिस विभाग की महिला कालिका टीम की रचना चौधरी ने छात्राओं को आत्मरक्षा का प्रैक्टिकल प्रशिक्षण दिया। प्रशिक्षण के दौरान संकट के समय खुद को सुरक्षित रखने के विभिन्न तरीकों के बारे में बताया गया। छात्राओं को परिस्थितियों के अनुसार अपनी सुरक्षा के लिए आवश्यक कदम उठाने की जानकारी दी गई। महिला प्रकोष्ठ की टीम रही मौजूद कार्यक्रम में महिला प्रकोष्ठ और रानी लक्ष्मीबाई आत्मरक्षा शिविर की संयोजिका डॉ. अलका बगला, डॉ. अशोक कंवर, रेणु मीणा, डॉ. प्रमिला शर्मा, डॉ. सुमन खींची, मनीषा मीणा, प्रियंका गर्ग, प्रियंका शर्मा और सोनू खंडेलवाल समेत कई सदस्य मौजूद रहे। शिविर में बड़ी संख्या में छात्राओं ने भाग लिया।