पीएम श्री राजकीय उच्च माध्यमिक विद्यालय, झालावाड़ में 70वीं जिला स्तरीय खेलकूद प्रतियोगिता का समापन हुआ। प्रतियोगिता में बैडमिंटन, बास्केटबॉल और सॉफ्टबॉल के विभिन्न आयु वर्गों के मुकाबले हुए। विजेता खिलाड़ियों का चयन राज्य स्तरीय प्रतियोगिता के लिए हुआ है। समापन समारोह में विजेता और उपविजेता टीमों को ट्रॉफी व मेडल देकर सम्मानित किया गया। वहीं, राजकीय बालिका उच्च माध्यमिक विद्यालय, मंगलपुरा में शुक्रवार, 25 सितंबर को नशामुक्ति एवं योग शिविर आयोजित कर छात्राओं को योग, ध्यान और व्यसनमुक्त जीवन का संदेश दिया गया। खेल भावना के साथ खेलने का संदेश समापन समारोह के मुख्य अतिथि एडीओ शारीरिक शिक्षा जयपाल यादव रहे, जबकि विशिष्ट अतिथि रविंद्र कुमार जैन रहे। कार्यक्रम की अध्यक्षता विद्यालय के प्रधानाचार्य एवं प्रतियोगिता संयोजक राम कैलाश मीणा ने की। उन्होंने विजेता खिलाड़ियों को शुभकामनाएं देते हुए कहा कि खेल को खेल भावना के साथ खेलना चाहिए। खेलों से केवल शारीरिक विकास ही नहीं, बल्कि मानसिक विकास भी होता है। बैडमिंटन में रूप नगर पब्लिक स्कूल का दबदबा कार्यक्रम में शारीरिक शिक्षक अब्दुल कय्यूम ने प्रतियोगिता का प्रतिवेदन प्रस्तुत किया। उन्होंने बताया कि बैडमिंटन 19 वर्ष आयु वर्ग में रूप नगर पब्लिक स्कूल, झालावाड़ प्रथम और सेंट जोसेफ्स इंटरनेशनल पब्लिक स्कूल, झालावाड़ उपविजेता रहा। 17 वर्ष आयु वर्ग में रूप नगर पब्लिक स्कूल, झालावाड़ विजेता और डीएवी स्कूल, झालावाड़ उपविजेता रहा। बास्केटबॉल में अलग-अलग स्कूल बने विजेता बास्केटबॉल 19 वर्ष आयु वर्ग में रूप नगर पब्लिक स्कूल, झालावाड़ प्रथम और राजकीय उच्च माध्यमिक विद्यालय, करलगांव उपविजेता रहा। 17 वर्ष आयु वर्ग में केंद्रीय विद्यालय, झालावाड़ विजेता और कमलापति सिंघानिया पब्लिक स्कूल, झालावाड़ उपविजेता रहा। सॉफ्टबॉल में झालरापाटन और झालावाड़ की टीमों ने बाजी मारी सॉफ्टबॉल 19 वर्ष आयु वर्ग में सिग्मा पब्लिक स्कूल, झालरापाटन विजेता और राजकीय उच्च माध्यमिक विद्यालय, झुमकी उपविजेता रहा। 17 वर्ष आयु वर्ग में आदर्श विद्या मंदिर, झालावाड़ विजेता और राजकीय उच्च माध्यमिक विद्यालय, झुमकी उपविजेता रहा। विजेताओं को ट्रॉफी और मेडल से किया सम्मानित मुख्य अतिथि जयपाल यादव एवं प्रतियोगिता संयोजक राम कैलाश मीणा ने विजेता और उपविजेता टीमों को ट्रॉफी व मेडल देकर सम्मानित किया। इस अवसर पर विद्यालय परिवार के नंदेश चौधरी, परमेंद्र कुमार राठौर, गुणमाला अजमेरा, सोनिका यादव, मिथिलेश तानीवाल, बनवारी लाल मेहर, सुरेश कुमार, जितेंद्र सिंह हाड़ा, आत्माराम गुर्जर, कमलेश प्रजापति, महमूद अली, श्यामसुंदर शर्मा और दिनेश कुमार खटिक सहित समस्त स्टाफ मौजूद रहा। मंच संचालन व्याख्याता धर्मेंद्र कुमार राठौर एवं वरिष्ठ अध्यापक नीता शर्मा ने किया। मंगलपुरा बालिका स्कूल में नशामुक्ति और योग शिविर राजकीय बालिका उच्च माध्यमिक विद्यालय, मंगलपुरा में शुक्रवार को आयोजित नशामुक्ति एवं योग शिविर की अध्यक्षता प्रधानाचार्य वीना रानी चौहान ने की। शिविर का आयोजन अध्यात्म विज्ञान सत्संग केंद्र, जोधपुर की कोटा शाखा की ओर से किया गया। छात्राओं ने सीखी सिद्धयोग ध्यान पद्धति शिविर में समर्थ सद्गुरुदेव रामलाल सियाग की ‘सिद्धयोग’ ध्यान पद्धति के बारे में जानकारी दी गई। संस्था के प्रतिनिधियों ने छात्राओं को ध्यान और मंत्र जप की प्रक्रिया सिखाई। साथ ही नशे एवं अन्य व्यसनों से दूर रहने तथा मानसिक तनाव कम करने में योग और ध्यान के महत्व के बारे में बताया। याददाश्त और एकाग्रता बढ़ाने के बताए तरीके छात्राओं को याददाश्त, एकाग्रता और सकारात्मक ऊर्जा बढ़ाने के तरीके भी बताए गए। इस दौरान छात्राओं ने सामूहिक ध्यान का अभ्यास किया। प्रधानाचार्य वीना रानी चौहान ने संस्था का आभार जताते हुए छात्राओं से योग को अपनी दिनचर्या का हिस्सा बनाने और नशामुक्ति का संदेश आगे बढ़ाने का आह्वान किया। कार्यक्रम के अंत में छात्राओं और स्कूल स्टाफ ने नशामुक्त समाज बनाने में योगदान देने का संकल्प लिया।