झालावाड़ में दादा गणेश मंदिर परिसर में विमेंस विंग्स वेलफेयर सोसायटी की ओर से गणपति पोस्टर मेकिंग प्रतियोगिता आयोजित की गई। इसमें बालिका, महिला और जूनियर वर्ग के प्रतिभागियों ने गणपति विषय पर सुंदर और रचनात्मक पोस्टर बनाए। प्रतिभागियों ने रंगों के बेहतर संयोजन और अपनी कल्पनाशीलता से एक से बढ़कर एक पोस्टर तैयार किए। प्रतियोगिता के बाद विभिन्न वर्गों में विजेताओं को पुरस्कार दिए गए, जबकि सभी प्रतिभागियों को पोस्टर मेकिंग किट भी प्रदान की गई। नई पीढ़ी को संस्कृति से जोड़ना उद्देश्य सोसायटी की अध्यक्ष डॉ. रुचि कुलश्रेष्ठ, सचिव शिल्पी यादव और कोषाध्यक्ष राशि खंडेलवाल ने बताया कि प्रतियोगिता का उद्देश्य नई पीढ़ी को धार्मिक परंपराओं से जोड़ना था। इसके साथ ही बालिकाओं को भारतीय संस्कृति और परंपराओं को आगे बढ़ाने के लिए प्रेरित करना भी कार्यक्रम का प्रमुख उद्देश्य रहा। ब्रह्मांड थीम की सजावट बनी आकर्षण मीडिया हेड पूनम रौतेला और डॉ. कल्पना चतुर्वेदी ने बताया कि दादा गणेश सेवा समिति ने इस बार गणपति की बड़ी प्रतिमा स्थापित की है। मंदिर परिसर को ब्रह्मांड थीम पर सजाया गया है। यहां विभिन्न ग्रहों के हाथ से बनाए गए मॉडल लगाए गए हैं। सजावट देखने और गणपति आरती में शामिल होने के लिए बड़ी संख्या में श्रद्धालु मंदिर पहुंच रहे हैं। विशेष आरती से हुई कार्यक्रम की शुरुआत कार्यक्रम की शुरुआत गणपति की विशेष आरती से हुई। दादा गणेश सेवा समिति के पदाधिकारियों ओमेंद्र सेन, आशुतोष शर्मा, रोहिताश्व, योगेंद्र, मनोज, हर्ष, गर्वित, प्रणव, पीयूष और वैभव ने फाउंडेशन के सदस्यों का स्वागत किया। इसके बाद विशेष म्यूजिक बैंड के साथ पूजा संपन्न हुई। पोस्टरों ने निर्णायकों को भी उलझाया निर्णायक मंडल में प्रीति बोहरा, सोनल खंडेलवाल, मयूरी गर्ग, शिल्पी यादव और रितु पारीक शामिल थीं। प्रतिभागियों ने पोस्टर में रंगों के सुंदर मेल के साथ रचनात्मक सोच का प्रदर्शन किया। कई पोस्टर अपनी अलग थीम और प्रस्तुति के कारण आकर्षण का केंद्र रहे, जिससे विजेताओं का चयन करना निर्णायकों के लिए चुनौतीपूर्ण रहा। तीनों वर्गों में इन्हें मिला पुरस्कार बालिका वर्ग: डाली बाई प्रथम, गर्विका शर्मा द्वितीय, गुलफिजा तृतीय, ज्योति चतुर्थ और दिव्या मीणा पांचवें स्थान पर रहीं। महिला वर्ग: प्रिया अग्रवाल ने प्रथम और अंजना अग्रवाल ने द्वितीय स्थान हासिल किया। जूनियर वर्ग: ओजस्वी, अनिका रूविका और दिव्यांशी को पुरस्कार प्रदान किए गए। हर प्रतिभागी को दी पोस्टर मेकिंग किट आयोजकों ने प्रतियोगिता में शामिल प्रत्येक प्रतिभागी को पोस्टर मेकिंग किट भी दी। फाउंडेशन के सदस्यों ने दादा गणेश सेवा समिति की ओर से गणपति स्थापना और ब्रह्मांड थीम पर की गई सजावट की सराहना की। साथ ही सभी विजेताओं को बधाई दी।