झालावाड़ में रजिस्टर्ड सीरते मुस्तफा मददगार सोसायटी 11 अक्टूबर को 27 जोड़ों का दूसरा निशुल्क इज्तिमाई शादी सम्मेलन आयोजित करेगी। यह सम्मेलन ईदगाह मैदान में होगा। इसकी तैयारियां जोर-शोर से चल रही हैं। सोसायटी के चीफ सदर हाजी अब्दुल हुसैन, सम्मेलन सदर मकसूद खान और इंतजामिया सदर हाजी अब्दुल बशीर खान ने बताया कि 20 सितंबर तक 27 जोड़ों का ऑनलाइन रजिस्ट्रेशन हो चुका है। सम्मेलन को सफल बनाने के लिए 20 कमेटियां बनाई गई हैं, जिन्हें अलग-अलग जिम्मेदारियां दी गई हैं। इसमें झालावाड़, झालरापाटन, कोटा, बारां, सुकेत, रामगंजमंडी, भवानीमंडी और मध्यप्रदेश से जोड़े शामिल होंगे। हर जोड़े की तरफ से 50-50 मेहमान आएंगे। मेहमानों की सुविधा के लिए अलग कमेटियां बनी हैं। वाहनों के लिए पार्किंग की व्यवस्था भी की गई है।