झालावाड़ नगरपरिषद के निकाय चुनाव में इस बार नोटा (इनमें से कोई नहीं) का विकल्प भी मतदाताओं के बीच शामिल हुआ। कुल 45 वार्डों में हुए चुनाव में 536 वोट नोटा को मिले। वार्ड नंबर 25 में सबसे ज्यादा 28 मतदाताओं ने नोटा का बटन दबाया। इस वार्ड में कांग्रेस की प्रिया ने भाजपा की भगवती खंडेलवाल को हराकर जीत दर्ज की। यहां कुल 1175 मत थे, जिनमें से 931 मतदाताओं ने मतदान किया। वहीं, वार्ड नंबर 22 में सबसे कम 2 मतदाताओं ने नोटा चुना। इस वार्ड में आम आदमी पार्टी से अनुमेहा पांडे, कांग्रेस से ईश्वर सिंह और भाजपा से धन कंवर चुनाव मैदान में थे। वार्ड में कुल 729 मत थे, जिनमें से 582 पड़े। नगर परिषद के 43 वार्डों में चुनाव हुए, जबकि दो वार्डों में प्रत्याशी निर्विरोध चुने गए। चुनाव में भाजपा को 13, कांग्रेस को 29, निर्दलीय को 2 और आम आदमी पार्टी को 1 सीट मिली। कुल 112 प्रत्याशी मैदान में थे।