झालावाड़ शहर के दुर्गापुरा रोड स्थित नए तालाब में सोमवार दोपहर नवजात का शव मिलने की सूचना से इलाके में हड़कंप मच गया और मौके पर लोगों की भीड़ जमा हो गई। सूचना मिलते ही कोतवाली पुलिस मौके पर पहुंची और तालाब के किनारे पड़े नवजात के शव को बरामद कर आगे की कार्रवाई शुरू की। कंट्रोल रूम से मिली सूचना अस्पताल चौकी प्रभारी एएसआई भीम सिंह ने बताया कि कंट्रोल रूम से कोतवाली पुलिस को नए तालाब में नवजात का शव पड़े होने की सूचना मिली थी। सूचना मिलते ही कोतवाली थाने से एएसआई रामकुमार पुलिस टीम के साथ मौके पर पहुंचे। शव को एसआरजी अस्पताल लाया गया पुलिस ने तालाब के किनारे पड़े नवजात के शव को बरामद किया और जरूरी कार्रवाई के लिए एसआरजी अस्पताल लेकर आई। अस्पताल में डॉक्टरों ने शव की जांच की और नवजात को मृत बताया। इसके बाद पुलिस ने शव को एसआरजी अस्पताल की मोर्चरी के डीप फ्रीजर में रखवाया है। कौन छोड़कर गया, इसकी जांच पुलिस अब नवजात के शव के संबंध में जानकारी जुटा रही है। पुलिस यह पता लगाने का प्रयास कर रही है कि नवजात तालाब के किनारे कैसे पहुंचा और उसे वहां कौन छोड़कर गया। आसपास के इलाके में भी लोगों से जानकारी जुटाई जा रही है। आसपास के लोगों से पूछताछ घटना की जानकारी मिलने के बाद तालाब के आसपास बड़ी संख्या में लोग जमा हो गए। पुलिस ने आसपास रहने वाले लोगों से भी घटना के संबंध में जानकारी लेने का प्रयास किया है। फिलहाल पुलिस की जांच और आगे की कार्रवाई के बाद ही पूरे मामले की स्थिति स्पष्ट हो पाएगी।