झालावाड़ जिले में शहरी निकाय चुनाव के बाद अब ग्रामीण इलाकों में भी चुनावी गतिविधियां तेज हो गई है। यहां सरपंच और वार्ड पंच पदों के आरक्षण के लिए लॉटरी निकाली गई। यह लॉटरी पंचायत समिति स्तर पर निकाली गई। लॉटरी प्रक्रिया को लेकर सुबह से ही पंचायत समिति स्तर पर लोगों में उत्सुकता देखी गई। जैसे-जैसे ग्राम पंचायतों के आरक्षण की स्थिति साफ होती गई, गांवों में राजनीतिक चर्चाएं भी तेज हो गईं। कई संभावित उम्मीदवार अपने गांव की पंचायत के आरक्षण की जानकारी लेने पंचायत समिति कार्यालय पहुंचे। आरक्षण की स्थिति साफ होने के बाद कई दावेदार चुनावी तैयारियों में जुट गए हैं। 8 पंचायत समितियों में 270 ग्राम पंचायत जिले में कुल 8 पंचायत समितियां हैं, जिनके तहत 270 ग्राम पंचायतें आती हैं। इन ग्राम पंचायतों में सरपंच और वार्ड पंच पदों के लिए आरक्षण की लॉटरी निकाली गई। आरक्षण तय होने के बाद चुनाव लड़ने की तैयारी कर रहे लोगों की स्थिति काफी हद तक साफ हो गई। लॉटरी प्रक्रिया के दौरान कहीं खुशी तो कहीं मायूसी का माहौल भी देखने को मिला। जिन संभावित प्रत्याशियों को अपनी उम्मीद के मुताबिक आरक्षण मिला, उनके समर्थकों में उत्साह दिखा। वहीं, जिन पंचायतों में आरक्षण वर्ग बदल गया, वहां लंबे समय से चुनाव की तैयारी कर रहे कुछ दावेदारों को निराशा हुई। झालरापाटन पंचायत समिति के 32 ग्राम पंचायतों का आरक्षण खानपुर पंचायत समिति की 40 ग्राम पंचायतों के सरपंचों का तय आरक्षण डग पंचायत समिति की 34 ग्राम पंचायतों के सरपंचों का तय आरक्षण बकानी पंचायत समिति की 25 ग्राम पंचायतों के सरपंचों का तय आरक्षण मनोहरथाना पंचायत समिति की 30 ग्राम पंचायतों के सरपंचों का तय आरक्षण