झालावाड़ जिले में विकसित भारत जन सेवा अभियान के तहत 26 से 28 सितंबर तक सेवा सेतु अभियान शिविर लगाए जाएंगे। तीन दिनों तक जिले के अलग-अलग गिरदावर सर्किलों में आयोजित होने वाले इन शिविरों में आम लोगों को 22 विभागों की सेवाएं एक ही जगह मिलेंगी। शिविरों में सरकारी योजनाओं का लाभ दिलाने, आवेदन और दस्तावेजी प्रक्रिया में मदद करने के साथ मौके पर ही लोगों की समस्याओं और लंबित मामलों के समाधान की सुविधा उपलब्ध रहेगी। सुबह 9:30 से शाम 6 बजे तक लगेंगे शिविर अतिरिक्त जिला कलेक्टर रामचंद्र खटिक ने बताया कि शिविर सुबह 9:30 बजे से शाम 6 बजे तक या काम पूरा होने तक चलेंगे। अलग-अलग विभागों के अधिकारी और कर्मचारी शिविरों में मौजूद रहेंगे और आम लोगों की समस्याओं एवं मामलों का मौके पर ही निस्तारण करेंगे। पात्र लोगों को सरकारी योजनाओं का लाभ दिलाने के लिए जरूरी मार्गदर्शन भी दिया जाएगा। नोडल अधिकारी और पर्यवेक्षण अधिकारी नियुक्त जिला कलेक्टर अजय सिंह राठौड़ ने शिविरों के सुचारू संचालन के लिए प्रभारी अधिकारी भू-अभिलेख अनुभाग, कलेक्ट्रेट झालावाड़ को नोडल अधिकारी बनाया है। संबंधित गिरदावर सर्किल के उपखंड अधिकारियों को पर्यवेक्षण अधिकारी नियुक्त किया गया है। शिविरों के बेहतर संचालन को लेकर संबंधित विभागीय अधिकारियों को भी आवश्यक दिशा-निर्देश दिए गए हैं। 26 सितंबर को इन स्थानों पर शिविर 26 सितंबर को धनवाड़ा, दुर्गपुरा, मोड़ी, बकानी, आगारिया, डूंगरगांव, रूपारेल, खारपाकलां, ढाबलाभोज, कालीतलाई, दुबलिया, सुनेल, आवर, करावन, सिलेहगढ़, मिश्रौली, तलावली, कुंडला, उन्हैल, गंगधार, अकलेरा, गेहूंखेड़ी, सरड़ा, आंवलहेड़ा, बांसखेड़ी मेवातियान, पनवाड़, दहीखेड़ा, हरिगढ़ और भगवानपुरा में शिविर आयोजित होंगे। 27 सितंबर को यहां होंगे आयोजन 27 सितंबर को झालावाड़, झालरापाटन, झिझनिया, सलावद, असनावर, दांता, घरोनिया, हिम्मतगढ़, हेमड़ा, ढाबलाखींची, गुराडियामाना, पचपहाड़, भवानीमंडी, डग, रोझाना, कोली उर्फ मंडी राजेन्द्रपुर, रामपुरा, चुरेलिया, ल्हास, घाटोली, कामखेड़ा, जावर, गाडरवाड़ा नूरजी, अकावदखुर्द, सारोलाकलां एवं तारज में शिविर लगाए जाएंगे। 28 सितंबर को इन जगहों पर शिविर 28 सितंबर को डोंडा, समराई, रीछवा, पाटलियाकुल्मी, रटलाई, मंडावर, गैलानी, पिड़ावा, रायपुर, सलोतिया, गणेशपुरा, पिपल्या, आंवलीकला, दुधालिया, हरनावदा, क्यासरा, मंदिरपुर, भालता, मेठून, पचोला, मनोहरथाना, रवांस्या, खानपुर, कंवरपुरा मंडवालान एवं खंडी में शिविर आयोजित होंगे। 22 विभागों की सेवाएं एक जगह सेवा सेतु शिविरों में राजस्व, ग्रामीण विकास एवं पंचायतीराज, वन, चिकित्सा एवं स्वास्थ्य, पशुपालन, ऊर्जा, कृषि, आयोजना, खाद्य एवं नागरिक आपूर्ति, सामाजिक न्याय एवं अधिकारिता, महिला एवं बाल विकास, श्रम, आपदा प्रबंधन एवं सहायता, जल संसाधन, परिवहन, सहकारिता, शिक्षा, आयुष, सैनिक कल्याण, जन स्वास्थ्य अभियांत्रिकी एवं भूजल तथा सार्वजनिक निर्माण विभाग सहित 22 विभागों की सेवाएं उपलब्ध रहेंगी। जरूरी दस्तावेज साथ लाने की अपील जिला प्रशासन ने आम लोगों से अपील की है कि वे अपने क्षेत्र में निर्धारित तारीख और समय पर संबंधित शिविर में पहुंचें। समस्या, आवेदन या सरकारी योजना से जुड़े जरूरी दस्तावेज साथ लेकर आने पर मौके पर ही संबंधित विभाग से सहायता और मार्गदर्शन लिया जा सकेगा।