झुंझुनूं के पीरू सिंह सर्किल पर मंगलवार रात एक कार बड़े नाले में गिर गई। पीरू सिंह सर्किल से गुढा मोड़ की ओर जा रही स्विफ्ट कार गली में मुड़ते समय बेकाबू हो गई और सीधे नाले में जा गिरी। जिस जगह यह घटना हुई, वहां प्राइवेट बसों का स्टैंड है, लोगों की आवाजाही रहती है। ऐसे में कार किसी राहगीर की चपेट में आ जाती तो हादसा गंभीर हो सकता था। मोड़ लेते ही बिगड़ा कार का बैलेंस जानकारी के अनुसार, कार चालक पीरू सिंह सर्किल की तरफ से गुढा मोड़ की ओर जा रहा था। इसी दौरान गली में मुड़ते समय कार पर से उसका नियंत्रण हट गया। देखते ही देखते कार नाले में जा गिरी। घटना के बाद मौके पर लोगों की भीड़ जमा हो गई। हादसे में किसी के कोई ज्यादा चोट नहीं आई है।