अजमेर में जिला परिषद सदस्य के लिए भाजपा-कांग्रेस उम्मीदवारों में 9 करोड़पति हैं। इसमें भाजपा से 7 और कांग्रेस से दो सदस्य हैं। वहीं जिला परिषद के 33 वार्डों में भाजपा-कांग्रेस की ओर से उतारे गए 66 उम्मीदवारों में से किसी के भी खिलाफ कोई केस नहीं है। सबसे अमीर वार्ड 2 से भाजपा प्रत्याशी पूर्व में जिला प्रमुख और विधायक रहीं सुशील कंवर पलाड़ा हैं। उनकी संपत्ति 2 करोड़ 70 लाख रुपए है। वे मसूदा से विधायक और दो बार जिला प्रमुख रह चुकी हैं। उनके पति भंवरसिंह पलाड़ा भाजपा नेता हैं। वहीं सबसे कम पैसे वाली वार्ड संख्या 18 से कांग्रेस प्रत्याशी सरोज देवी है। इनकी संपत्ति साढे़ 4 हजार रुपए बताई गई है। ये है भाजपा-कांग्रेस के करोड़पति प्रत्याशी ये है भाजपा-कांग्रेस के सबसे कम सम्पति वाले प्रत्याशी 13 केवल साक्षर, 8 वकील… 12 ग्रेजुएट, 10 पोस्ट ग्रेजुएट भाजपा और कांग्रेस के 66 उम्मीदवारों में से 13 उम्मीदवार ऐसे हैं, जो केवल साक्षर हैं। इसमें 12 उम्मीदवार ग्रेजुएट और 10 उम्मीदवार पोस्ट ग्रेजुएट हैं। 8 कैंडिडेट्स आठवीं कक्षा तक पढे़-लिखे हैं। वहीं 12 उम्मीदवार 10वीं तक पढे़ हैं। इसके अलावा 3 उम्मीदवारों ने 12वीं तक पढ़ाई की है। 8 उम्मीदवार एलएलबी कर चुके हैं और वकील हैं। ये खबरें भी पढ़ें… अजमेर में भाजपा ने घोषित किए जिला परिषद सदस्य उम्मीदवार:पूर्व जिला प्रमुख-उप जिला प्रमुख को टिकट; पूर्व मंत्री के भाई को भी उतारा अजमेर जिला परिषद सदस्य के लिए भाजपा ने उम्मीदवार की लिस्ट जारी कर दी है। इसमें कई पुराने चेहरों के टिकट काटे गए हैं, वहीं कई नए चेहरों को मौका दिया है। पूरी खबर पढ़ें अजमेर में कांग्रेस ने जिला-परिषद उम्मीदवारों की लिस्ट की जारी:पूर्व विधायक की पत्नी व पूर्व प्रधान को मिला टिकट, पुराने सदस्यों के नाम काटे; देखें 33 नामों की लिस्ट अजमेर जिला परिषद सदस्य के लिए कांग्रेस ने 33 उम्मीदवारों की लिस्ट जारी कर दी है। इसमें कई पुराने चेहरों के टिकट काटे गए हैं। वहीं कई नए चेहरों को मौका दिया है। पूरी खबर पढ़ें