जोधपुर के बासनी में SR हैंडीक्राफ्ट फैक्ट्री में बुधवार शाम करीब 5.30 बजे आग लग गई। फैक्ट्री में रखे केमिकल के ड्रमों से आग तेजी से फैल गई। इस दौरान केमिकल के ड्रमों में विस्फोट होते रहे। घटना के समय फैक्ट्री पर ताला लगा हुआ था। फायर ब्रिगेड के कर्मचारी फैक्ट्री में लगी आग बुझा रहे थे। इसी दौरान छत से एक पत्थर फिनोल केमिकल ड्रम पर आकर गिरा और ब्लास्ट हो गया। जिसके कारण 14 फायर ब्रिगेड कर्मचारी झुलस गए। इनमें से तीन 90 प्रतिशत से ज्यादा झुलसे हैं और वेंटिलेटर पर हैं। आग पर करीब 5 घंटे बाद रात करीब 10.30 बजे काबू पाया गया। सभी कर्मचारियों को एम्स ले जाया गया। एम्स में बर्न यूनिट नहीं होने के चलते 12 घायलों को प्राथमिक इलाज देकर महात्मा गांधी हॉस्पिटल रेफर कर दिया। यहां अलग आईसीयू बनाकर इन्हें एडमिट किया गया। सबसे पहले देखिए- हादसे से जुड़े PHOTOS केमिकल उछलने से ज्यादा फायर फाइटर्स जले 35 फायर फाइटर्स आग बुझाने पहुंचे: बासनी की गणेश नगर श्रमिक कॉलोनी मौजूद हैंडीक्राफ्ट फैक्ट्री में लगी आग को बुझाने के लिए 35 फायर फाइटर्स की टीम पहुंची थी। नगर निगम के चीफ फायर ऑफिसर जलज घसिया ने बताया कि तकरीबन 90 फीसदी आग बुझा ली थी। इसी दौरान फैक्ट्री के आखिरी हिस्से में फिनोल के तीन ड्रम थे। जैसे ही फायर फाइटर्स इनके पास पहुंचे एक पत्थर इनमें गिरने से ब्लास्ट हो गया। 300 मीटर दूर तक उछला केमिकल: पत्थर गिरते ही जलता हुआ केमिकल करीब 300 मीटर दूर तक उछलकर फायर फाइटर्स पर गिर गया। इससे 14 कर्मचारी बुरी तरह झुलस गए। मौके पर एम्बुलेंस नहीं होने के कारण झुलसे फायर फाइटर्स को फायर ब्रिगेड की गाड़ियों में एम्स ले जाया गया है। पहले भी फैक्ट्री को लेकर हुआ विरोध: स्थानीय लोगों ने बताया कि इस फैक्ट्री की शुरुआत साल 2015 में हुई थी। इसमें थिनर, सीलर व दूसरे केमिकल भी रखे रहते हैं। इनका इस्तेमाल हैंडीक्राफ्ट पर पॉलिश में होता है। रिहायशी इलाके में चल रही इस फैक्ट्री को लेकर पहले भी विरोध हुआ था। लेकिन प्रशासन ने उसे नजरअंदाज कर दिया। इस फैक्ट्री के सामने वाली बिल्डिंग में भी ऐसे ही केमिकल रखे हैं। …. जयपुर के मर्सिडीज वर्कशॉप में भीषण आग:8 कारें जलीं; 50 से ज्यादा खड़ी थीं शोरूम में, 10 फायर ब्रिगेड ने 2 घंटे में पाया काबू पल-पल का अपडेट जानने के लिए लाइव ब्लॉग से गुजर जाइए…