जोधपुर जिले की 6 नगर पालिकाओं के मेयर पद को लेकर सोमवार को मतदान हुए। तिंवरी में भाजपा प्रत्याशी ने एक वोट से जीत ​हासिल की। वहीं मथानिया में कांग्रेस की लीलादेवी चेयरमैन बनी है। बालेसर सत्ता नगर पालिका में भी भाजपा का बोर्ड बना है। वहीं भोपालगढ़, बिलाड़ा और पीपाड़ में वोटिंग हो चुकी है। इधर, मथानिया में मेयर पद की वोटिंग को लेकर भाजपा और कांग्रेस के समर्थक आमने-सामने हो गए। भाजपा विधायक भैराराम सियोल भी मौके पर पहुंचे। इसके बाद पूर्व विधायक दिव्या मदेरणा भी मौके पर पहुंची। उन्होंने एक्स पर आकर लाइव किया और पुलिस प्रशासन पर भेदभाव का आरोप लगाया। मथानिया में बस की एंट्री नहीं देने पर हुआ विवाद जानकारी के अनुसार मथानिया नगर पालिका अध्यक्ष के चुनाव को लेकर भाजपा और कांग्रेस के पार्षद सुबह नगर पालिका पहुंचे थे। यहां कांग्रेस पार्षद बाड़ेबबंदी से वोटिंग के लिए आए तो उन्हें गेट से पहले लगे बैरिकेडिंग पर रोक पैदल जाने को कहा। भाजपा नेताओं का कहना था कि हमें भी बैरिकेट हटाने को मना किया है तो फिर यह अंदर कैसे आने दिया। इसको लेकर विवाद बढ़ गया और भाजपा और कांग्रेस दोनों के नेता और समर्थक आमने-सामने हो गए। इसके बाद नारेबाजी करने लगे। हालांकि कुछ देर बार मामला शांत हुआ और सभी को एंट्री दी गई। मथानिया में केयर की लीला देवी बनी चेयरमैन मथानिया नगर पालिका में कांग्रेस की लीला देवी ने भाजपा की इंद्रा देवी को हराकर चेयरपर्सन पद पर जीत दर्ज की हैं।। मतदान में लीला देवी को 17 वोट मिले, जबकि भाजपा प्रत्याशी इंद्रा देवी के पक्ष में 8 वोट पड़े। इस तरह लीला देवी ने 8वोटों से जीत हासिल की। अध्यक्ष पद अनुसूचित जाति महिला के लिए आरक्षित था। नाम वापसी के बाद अध्यक्ष पद के लिए कांग्रेस की लीला देवी और भाजपा की इंद्रा देवी के बीच सीधा मुकाबला था। 25 सदस्यीय नगरपालिका बोर्ड में कांग्रेस के 16, भाजपा के 7 और 2 निर्दलीय पार्षद हैं। चुनाव परिणाम में कांग्रेस प्रत्याशी को 17 वोट मिलने से पार्टी के पार्षदों के साथ एक निर्दलीय का समर्थन मिलने की बात सामने आई। इस चुनाव में दोनों प्रत्याशियों के बीच मुकाबला खास रहा। इससे पहले 9 सितंबर को वार्ड 11 के पार्षद चुनाव में भी लीला देवी और इंद्रा देवी आमने-सामने थीं। उस चुनाव में लीला देवी ने 367 मत प्राप्त कर 121 वोटों से जीत दर्ज की थी। अब अध्यक्ष पद के चुनाव में भी उन्होंने इंद्रा देवी को शिकस्त दी। लीला देवी गृहणी होने के साथ कृषि कार्य से जुड़ी हैं। उनके पति सब्जी व्यवसाय करते हैं।अध्यक्ष निर्वाचित होने के बाद समर्थकों ने खुशी जताई। तिंवरी और बालेसर में भाजपा का बोर्ड तिंवरी नगर पालिका में बीजेपी का बोर्ड बना है। बीजेपी के लक्ष्मण कालकर 1 मत से विजयी। बीजेपी को 13 व कांग्रेस उमीदवार चंपालाल कटारिया को 12 मत मिले। वहीं बालेसर में भाजपा प्रत्याशी को 16, निर्दलीय प्रत्याशी को 8 और नोटा को 1 वोट मिला है। बालेसर में भी भाजपा का बोर्ड बना है। यहां निर्मला सांखला अध्यक्ष बनी हैं।