निकाय चुनाव को लेकर सीएम भजनलाल शर्मा आज जोधपुर दौरे पर रहें। वन स्टेट-वन इलेक्शन को लेकर मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने कांग्रेस पर निशाना साधा। CM ने कहा कि कांग्रेस कहती थी कि ‘काकाजी’ भी वन स्टेट-वन इलेक्शन नहीं करवा पाएंगे, लेकिन अब ‘काकाजी’ ही इसे करवा रहे हैं। रविवार को मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने जालोरी गेट से रोड शो की शुरुआत की। इस दौरान उन्होंने भाजपा प्रत्याशियों के पक्ष में वोट मांगे। शहर की भीतरी गलिायों से निकले इस रोड शो में बड़ी संख्या में शहरवासी और कार्यकर्ता भी मौजूद रहे। लोगों ने छतों और बालकनियों से फूलों की बारिश कर स्वागत किया। इधर, रोड शो के बाद रातानाड़ा स्थित जन उपयोगी भवन में सीएम के नेतृत्व में संगठनात्मक बैठक ली गई। बैठक में सीएम भजनलाल शर्मा ने 16 पदाधिकारियों और 108 कार्यकर्ताओं से संवाद किया। बैठक के दौरान कार्यकर्ताओं के फोन भी बंद करवा दिए गए थे। बैठक में केंद्रीय मंत्री गजेंद्र सिंह शेखावत, कैबिनेट मंत्री जोगाराम पटेल, शहर विधायक अतुल भंसाली, पूर्व महापौर घनश्याम ओझा सहित भाजपा के वरिष्ठ नेता ओर पदाधिकारी भी मौजूद रहे। वहीं सीएम ने रोड शो के दौरान लोगों को संबोधित करते हुए कहा- कांग्रेस सरकार में दो-दो साल तक चुनाव चलते रहते थे। हमारी सरकारी आई तो हमनें वन स्टेट-वन इलेक्शन का फैसला लियाा। तब कांग्रेसी कहते थे-काकाजी भी वन स्टेट-वन इलेक्शन नहीं करवा पाएंगे। सीएम ने कांग्रेस पर तंज कसते हुए कहा- अब काकाजी ही करवा रहे हैं। वहीं सीएम ने पिछले निकाय चुनावों का जिक्र करते हुए कहा कि उस दौरान में यहां का प्रभारी था। यहां की एक-एक गलियां और वार्डों में घूमा। लेकिन, जोधपुर की जनता का जोश और ताकत पिछली बार की तुलना में बढ़ गया है। इससे पूर्व रोड शो को लेकर बड़ी संख्या में कार्यकर्ता जालोरी गेट पहुंचे हैं। देशभक्ति के गानों पर डांस करते हुए नजर आए। देखें रोड शो की फोटो… सीएम बोले- निकाय और पंचायत चुनाव के बाद तीसरा इंजन लग जाएगा रोड शो के दौरान सीएम ने संबोधित करते हुए कहा-पीएम नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में डबल इंजन की सरकार काम कर रही है। युवाओं के सपनों को कुचलने का काम गहलोत सरकार ने किया है। वे हमसे जवाब मांग रहे हैं, जवाब तो उन्हें देना चाहिए। हमनें विधानसभा में कहा था- पांच साल बनाम दो साल के काम की तुलना कर लिजिए। लेकिन, इनके लोग मैदान छोड़कर चले गए। वे बोले- संकल्प पत्र में 78 प्रतिशत वादों को पूरा किया है। विधायकों ने जितना मांगा उन्हें उतना बजट दिया है। ढाई साल में विधायकों को 28 करोड़ देने का काम किया है। उन्होंने कहा - निकाय का संकल्प पत्र को भी पीएम के नेतृत्व में पूरा करेंगे। निकाय और पंचायत के बाद इसमें तीसरा इंजन लग जाएगा। सभा को संबोधित करते हुए कहा- जोधपुर में हमेशा भाजपा विजयी होती है। इस बार यहां की जनता रिकॉर्ड भी तोड़ेगी। हमारे जनप्रतिनिधि जो कहेंगे वो हम करेंगे। जालोरी गेट से शुरू हुआ रोड शो जालोरी गेट से शुरू हुआ रोड शो शहर की भीतरी गलियों से निकला। इस दौरान रोड शो आड़ा बाजार, सर्राफा बाजार, कपड़ा बाजार, कटला बाजार से होकर गुजरा। शहरवासियों ने भी फूलों की बारिश कर स्वागत किया। इस दौरान सीएम भजनलाल शर्मा ने भी सभी का हाथ जोड़कर अभिवादन किया। इसमें भारतीय जनता युवा मोर्चा के कार्यकर्ता भी बाइक के साथ बड़ी संख्या में शामिल हुए। सीएम ने ली बैठक इस रोड शो के बाद सीएम भजनलाल शर्मा संगठन के पदाधिकारियों की बैठक ली। न्यू पॉवर रोड हाउस पर स्थित लघु उद्योग भारती भवन में संगठनात्मक बैठक ली।