जोधपुर की एयरपोर्ट थाना पुलिस और DST ने मिलकर कार्रवाई करते हुए अवैध हथियार के साथ एक आरोपी को गिरफ्तार किया। गिरफ्तार आरोपी भगत कोठी थाने का हिस्ट्रीशीटर है। आरोपी को पुलिस ने कोर्ट में पेश किया। यहां से आरोपी को तीन दिन के रिमांड पर भेजा गया। पुलिस अब आरोपी से अवैध हथियार खरीद फरोख्त को लेकर पूछताछ करेगी। SI पूर्ण सिंह ने बताया- 15 सितम्बर को DST टीम के साथ मिलकर टीम ने मौके से राहुल गुर्जर निवासी भगत की कोठी को पकड़ा गया। उसके पास से 2 पिस्टल, 7 जिंदा कारतूस बरामद किए गए। पुलिस अब पूछताछ में उससे अवैध हथियार को लेकर पूछताछ कर रही है।