जोधपुर के विवेक विहार थाना पुलिस ने जोजरी नदी में प्रदूषण के मामले में JPNT से जुड़े 4 उद्यमियों को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने सभी आरोपियों को कोर्ट में पेश किया। बता दें की एक दिन पहले ही जोजरी सहित अन्य नदियों में प्रदूषण के मुद्दे पर भी सुप्रीम कोर्ट ने दिशा निर्देश जारी किए थे। इधर जोधपुर में भी इस मामले को लेकर जांच चल रही है और कोर्ट समय-समय पर जांच में ढिलाई बरतने पर पुलिस को फटकार भी लगा चुका है। और दिशा निर्देश भी दे चुका है। इससे पहले 5 उद्यमियों को गिरफ्तार किया था जोजरी नदी समेत अन्य नदियों में बढ़ते प्रदूषण के मामले में सुप्रीम कोर्ट में सुनवाई चल रही है। कोर्ट ने इस मामले में SIT के गठन के निर्देश दिए थे। SIT की ओर से नदी में प्रदूषण फैलाने के आरोपों को लेकर कार्रवाई की जा रही है। इसी मामले में 29 मई को JPNT के तत्कालीन 18 पदाधिकारियों के खिलाफ केस दर्ज किया गया था। इससे पहले 2 अगस्त को पुलिस ने पांच उद्यमियों को गिरफ्तार कर कोर्ट में पेश किया था, जहां से उन्हें जमानत मिल गई थी।