कुशलगढ़ कस्बे में गुरुवार सुबह पति-पत्नी के बीच हुए पारिवारिक विवाद के बाद युवक ने अपनी कलाई की नस काट ली। गुस्से में आकर युवक ने धारदार चीज से हाथ पर वार करने के कारण उसकी कलाई पर गहरा घाव हो गया और वह लहूलुहान हो गया और दर्द से तड़पने। खून से लथपथ हालत में देखकर परिजनों उसे तुरंत निजी वाहन से स्थानीय हॉस्पिटल कुशलगढ़ पहुंचाया। कुशलगढ़ से एमजी हॉस्पिटल किया रेफर ​अस्पताल पहुंचने पर डॉक्टरों ने उसकी गंभीर स्थिति को देखते हुए प्राथमिक उपचार शुरू किया और गुरुवार सुबह करीब 11:30 बजे उसे बेहतर इलाज के लिए जिला मुख्यालय पर स्थित महात्मा गांधी अस्पताल रेफर कर दिया। बेहतर इलाज के लिए उदयपुर रेफर इस भयानक घटना में पप्पू पुत्र दिनेश, निवासी कुशलगढ़ घायल हो गया है। ​शुरुआती जांच और प्राथमिक उपचार के बाद डॉक्टरों ने घाव की गंभीरता को देखते हुए उसे आगे के बेहतर इलाज के लिए उदयपुर हायर सेंटर रेफर कर दिया है।