जोधपुर के महात्मा गांधी (MGH) और मथुरादास माथुर (MDM) अस्पताल में ऑर्थोपेडिक विभाग की यूनिट व्यवस्था में बदलाव किया जा रहा है। दोनों अस्पतालों में अब ऑर्थोपेडिक की 5 यूनिट संचालित होगी। MGH में ऑर्थोपेडिक विभाग की एक यूनिट कम होगी, वहां केवल दो यूनिट का ही संलालन किया जाएगा। जबकि MDM अस्पताल में तीन यूनिट संचालित होंगी। इस बदलाव के बीच मरीजों के लिए डॉक्टरों की ओपीडी (OPD) और ऑपरेशन थिएटर (OT) का शेड्यूल जानना जरूरी है, ताकि वे इलाज के लिए अस्पताल पहुंचने से पहले संबंधित यूनिट और डॉक्टर के दिन की जानकारी ले सकें। दरअसल, डॉ. एसएन मेडिकल कॉलेज के ऑर्थोपेडिक विभाग के सीनियर प्रोफेसर डॉ. महेश भाटी के 30 सितंबर को रिटायर्ड हो गए थे। इसके बाद नए सिरे से 5 यूनिटों का पुनर्गठन किया गया है। इसे लेकर मेडिकल कॉलेज प्रिंसिपल डॉ. बीएस जोधा और महात्मा गांधी हॉस्पिटल के सुपरिडेंटेंड डॉ. फतेह सिंह भाटी के साथ एचओडी डॉ. अरूण कुमार वैश्य की मीटिंग हुई। इस मीटिंग के बाद दोनों हॉस्पिटल में फैकल्टी, ओपीडी और ओटी के दिनों का नया शेड्यूल जारी किया गया है। एमजीएच में दो और एमडीएम हॉस्पिटल में रहेगी 3 यूनिट नए सिरे से हुए ​पुर्नगठन के बाद महात्मा गांधी हॉस्पिटल में दो यूनिट ए और सी का संचालन किया जाएगा। यूनिट-ए का प्रभारी डॉ. किशोर रायंचदानी को बनाया गया है। वहीं यूनिट सी की जिम्मेदारी डॉ. हेमंत जैन की रहेगी। इसी तरह मथुरादास माथुर हॉस्पिटल में यूनिट-बी के प्रभारी डॉ. अरूण कुमार वैश्य होंगे। वहीं यूनिट-डी के डॉ. रामनिवास बिश्नोई और यूनिट-ई की​ जिम्मेदारी डॉ. रामाकिशन को सौंपी गई है। यहां देने दोनों हॉस्पिटल की सभी यूनिट का शेड्यूल महात्मा गांधी हॉस्पिटल की दो यूनिट का शेड्यूल मथुरादास माथुर हॉस्पिटल की तीन यूनिट का शेड्यूल