जोधपुर नगर निगम का चुनावी दौर में है। यहां के 19 वार्डों में भाजपा और कांग्रेस के बीच कड़ी टक्कर है। इधर, बागी प्रत्याशियों को लेकर भी दोनों दल एक्टिव हो गए है। कांग्रेस ने जहां बागी प्रत्याशियों समेत पार्टी के पदा​धिकारियों के खिलाफ एक्शन लेकर उन्हें निष्कासित किया। वहीं भाजपा अपने प्रत्याशियों के सामने खड़े बागियों को मना रही है। इधर, प्रशासन ने जिले की 6 नगर पालिकाओं में पहले चरण में होने वाले चुनावों को लेकर भी तैयारियां शुरू कर दी है। इसके लिए ​एरिया मजिस्ट्रेट नियुक्त किए गए है। इसके साथ ही राज्य निर्वाचन आयोग की ओर से नियुक्त पर्यवेक्षक आज जोधपुर पहुंचेंगे।