जोधपुर के नगर निगम चुनावों की वोटिंग ने सभी को चौंका दिया। पिछले चार निकाय चुनावों में पहली बार वोटिंग प्रतिशत 71.95 प्रतिशत तक था। जो पिछले चुनावों से 11.25 प्रतिशत ज्यादा रहा। लेकिन, वोटिंग को चौंकाने वाला एक और आंकड़ा सामने आया है। बूथ वार पोलिंग प्रतिशत के अनुसार, जोधपुर के 12 बूथ ऐसे हैं, जहां पर 90 प्रतिशत से ज्यादा वोटिंग हुई। इनमें सबसे ज्यादा वोटिंग प्रतिशत 78 नंबर वार्ड के 539 नंबर बूथ पर थी, जो 96.09 प्रतिशत रही। वहीं वार्ड नंबर 51 के 9 बूथों में से 3 बूथ पर वोटिंग 90 प्रतिशत से ज्यादा रिकॉर्ड की गई। यहां पर कांग्रेस से 21 साल की प्रत्याशी सरस्वती प्रजापत और भाजपा की मंजू देवी है। वहीं सबसे कम वोटिंग प्रतिशत वाला बूथ वार्ड नंबर 41 का 279 है, जहां पर 40.95 प्रतिशत वोटिंग रिकॉर्ड की गई। तीन सबसे ज्यादा वोटिंग प्रतिशत वाले बूथ वार्ड 51 में 90 प्रतिशत से ज्यादा वाले तीन बूथ, बाकी में दो-दो इन आंकड़ों को देखे तो 90 प्रतिशत से ज्यादा वाले सबसे ज्यादा तीन बूथ वार्ड नंबर 51 में है। यहां बूथ नंबर 342, 343 और 346 पर 90 प्रतिशत से ज्यादा मतदान हुआ है। सबसे ज्यादा मतदान 346 नंबर बूथ पर 92.48 प्रतिशत हुआ। वहीं वार्ड नंबर 78 के दो बूथों 539 और 540 बूथ पर भी 90 प्रतिशत से ज्यादा मतदान हुआ। इनमें सबसे ज्यादा मतदान 539 नंबर बूथ पर 96.09 प्र​तिशत ​हुआ। जबकि वार्ड नंबर 84 के भी दो वार्डों के 585 और 586 नंबर बूथ पर रिकॉर्ड वोटिंग हुई। लेकिन, सबसे ज्यादा 586 नंबर बूथ पर 93.21 प्रतिशत वोटर्स ने मतदान किया है। 90 प्रतिशत से ज्यादा वाले बूथ शहर के तीन बूथों पर 45 प्रतिश से भी कम वोटिंग इन निकाय चुनावों में 24 बूथ ऐसे है जहां पर 55 प्रतिशत से भी कम वोटिंग हुई। लेकिन, तीन बूथों पर वोटिंग प्रतिशत महज 40 से 43 प्रतिशत तक ही रहा। इनमें वार्ड नंबर 41 के 279 बूथ पर सबसे कम वोटिंग प्रतिशत 40.95 प्रतिशत रहा। जबकि यहां सबसे ज्यादा मतदान 275 बूथ पर 76.38 प्रतिशत रहा। वार्ड नंबर 75 के 516 नंबर बूथ पर 41.87 प्रतिशत और वार्ड नंबर 55 के 373 नंबर बूथ पर 43.62 प्रतिशत ही मतदान हुआ। जोधपुर नगर निगम वोटिंग प्रतिशत चार वार्डों सबसे कम मतदान प्रतिशत वाले 13 बूथ शहर के चार वार्ड ऐसे हैं, जहां पर सबसे कम मतदान प्रतिशत वाले बूथों की संख्या ज्यादा है। इनमें वार्ड नंबर 41 में 4 बूथों पर वोटिंग प्रतिशत 55 प्रतिशत से कम है। इसके अलावा वार्ड नंबर 50 के तीन बूथ, वार्ड नंबर 56 के तीन बूथ और वार्ड नंबर 83 के भी तीन बूथों पर मतदान प्रतिशत 55 प्रतिशत से कम रहा। वहीं वार्ड नंबर 57 और 74 के दो-दो बूथ भी 55 प्रतिशत से कम वाले वोटिंग प्रतिशत वाली लिस्ट में शामिल है। शहर के 55 प्रतिशत से कम मतदान वाले बूथ शहर के 120 बूथों पर 80 से 90 प्रतिशत तक रही वोटिंग शहर के 120 बूथ ऐसे रहे, जहां मतदान प्रतिशत 80 प्रतिशत से ज्यादा रहा। इनमें कई वार्ड ऐसे भी थे, जहां 80 प्रतिशत से ज्यादा वाले बूथों की संख्या पांच से ज्यादा रही। ऐसे में वार्ड 27 के पांच बूथों पर वोटिंग प्रतिशत 80 से 87 प्रतिशत के बीच रहा। यहां सबसे ज्यादा वोटिंगग प्रतिशत 176 बूथ का 87.69 और सबसे कम 177 बूथ का 80.42 प्रतिशत रहा। इसी तरह वार्ड नंबर 29 के भी पांच बूथों पर मतदान 80 प्रतिशत से ज्यादा है। वार्ड 31 के 9 बूथों में से 6 बूथ, वार्ड 38 के 7 बूथ, वार्ड 33 के 7, वार्ड नंबर 78 और 84 केस बूथों पर भी मतदान प्रतिशत 80 प्रतिशत से ज्यादा रिकॉर्ड किया गया। सबसे ज्यादा प्रत्याशी और कांटे की टक्कर वालों में औसत रहा मतदान प्रतिशत जोधपुर नगर निगम में वार्ड नंबर 47 की काफी चर्चा रही। वह इसलिए क्योंकि यहां सबसे ज्यादा 13 प्रत्याशी चुनावी मैदान में थे। यहां 6 बूथों पर मतदान हुआ। इनसमें सबसे ज्यादा मतदान 320 नंबर बूथ पर 76.51 प्रतिशत रहा। जबकि सबसे कम मतदान दो बूथों पर 315 और 316 पर 64.11 प्रतिशत हुआ। वहीं शहर के कांटे की टक्कर वाले वार्डों के बूथों को देखे तो यहां के भी बूथों पर मतदान प्रतिशत 60 से 75 प्रतिशत तक के बीच रहा। ये खबर भी पढ़ें… जोधपुर में चार-चुनाव में सबसे ज्यादा वोटिंग का बना रिकॉर्ड:मतदान प्रतिशत का बदला ट्रेंड बता रहा भाजपा-कांग्रेस में कड़ी टक्कर; निर्दलीयों की रहेगी भूमिका बोलेरो कैंपर से स्टंट करने पर तोड़े कांच:पूर्व सीएम के पैर छूने पर विवाद; आमने-सामने हुए समर्थक, बुजुर्गों को गोद में उठाया; 71.10 प्रतिशत वोटिंग