जिला निर्वाचन अधिकारी आलोक रंजन की तरफ से जारी मतगणना प्लान के अनुसार, विभिन्न वार्डों की मतगणना के लिए अलग-अलग स्ट्रांग रूम, मतगणना कक्ष, ईवीएम टेबल और राउंड निर्धारित किए गए हैं। सबसे पहला रुझान मतगणना शुरू होने के आधे घंटे के बाद आ जाएगा और तीन घंटे में पूरा रिजल्ट मिल जाने की संभावना है। रिटर्निंग ऑफिसर रामकिशोर मीणा ने बताया की मतगणना को लेकर प्रशासन ने तैयारियां पूरी कर ली हैं। गौरतलब है कि जोधपुर नगर निगम में 100 वार्ड है, यहां 385 प्रत्याशी चुनाव मैदान में है। इसमें कांग्रेस और भाजपा के 100-100 प्रत्याशी चुनावी मैदान में हैं। वहीं अन्य दलों और निर्दलीय की संख्या 185 हैं। कुल 7 लाख 12 हजार 164 मतदाता में से 5 लाख 12 हजार 410 मतदाताओं ने अपने वोट का उपयोग किया। जोधपुर में मतदान प्रतिशत 71.95% रहा। जोधपुर नगर निगम चुनाव - ऐसी रहेगी मतगणना की व्यवस्था मेयर-डिप्टी मेयर चुनाव का कार्यक्रम