जोधपुर नगर निगम में डिप्टी मेयर बीजेपी के विजय पंवार बन गए हैं। कांग्रेस के प्रत्याशी अब्दुल करीम जॉनी हार गए हैं। बीजेपी को कुल 52 वोट मिले। वहीं, कांग्रेस को 48 वोट मिले। जीत के बाद विजय सिंह बोले- मेरा नाम विजय है। लेकिन भाजपा का सदस्य हूं, इसलिए विजय तय है। इससे पहले शुक्रवार को हुए मेयर के चुनाव में भाजपा को 53 और कांग्रेस को 47 वोट मिले थे। लेकिन, डिप्टी मेयर के चुनाव में एक वोट भाजपा से कम होकर एक वोट कांग्रेस में बढ़ गया। लेकिन, उन्होंने पूर्व डिप्टी मेयर (उत्तर) को 4 वोट से हराया। विजय पंवार ने निकाय चुनाव में पूर्व सीएम अशोक अशोक गहलोत के भांजे के बेटे को हराया था। इसके साथ ही विजय संघ के भी करीबी माने जाते हैं। वहीं, मेयर का चुनाव भाजपा पहले ही जीत चुकी है। वोटिंग के दौरान भाजपा पार्षद बच्चों को लेकर वोट देने पहुंची। इस दौरान एक पार्षद पूजा सोनी अपनी बेटी भूमि के साथ आई थी। जब मां वोट देकर लौटी तो बोली इतनी देर कैसे लगी। इस पर गोद में उठाकर दुलार किया। डिप्टी मेयर चुनाव की PHOTOS भाजपा के 45 और कांग्रेस के 44 पार्षद बने निगम चुनाव में भाजपा के 45 और कांग्रेस के 44 पार्षद जीते थे। वहीं, 10 निर्दलीय और एक आरएलपी का प्रत्याशी पार्षद बना था। इसके बाद 7 निर्दलीय पार्षदों ने भाजपा को समर्थन देते हुए पार्टी की सदस्यता ली थी। इस तरह भाजपा के पास 52 पार्षद हो गए। बहुमत का आंकड़ा 51 है।