जोधपुर जिले की 6 नगर पालिकाओं में मंगलवार को वाइस चेयरमैन के चुनाव हुए। बालेसर और पीपाड़ में भाजपा के निर्विरोध डिप्टी चेयरमैन निर्वाचित हुए है। बालेसर भाजपा के रूपसिंह इंदा और पीपाड़ में पुष्पा तिवाड़ी निर्विरोध डिप्टी चेयरमैन निर्वाचित हुए है। ​जिले की 6 नगर पालिकाओं में से पीपाड़ शहर, बालेसर सत्ता, बिलाड़ा और तिंवरी में भाजपा के डिप्टी चेयरमैन निर्वाचित हुए है। वहीं भोपालगढ़ और मथानिया नगर पालिका में कांग्रेस के डिप्टी चेयरमैन बने हैं। इधर, मथानिया में डिप्टी चेयरमैन के चुनाव में वोटिंग के दौरान कांग्रेस पार्षदों को कड़ी सुरक्षा के बीच बस में लाया गया। इस दौरान पूर्व विधायक दिव्या मदेरणा हेलमेट पहनकर पहुंची। जिले की भोपालगढ़ नगर पालिका में भाजपा के अध्यक्ष है, जबकि यहां ​डिप्टी चेयरमैन कांग्रेस का निर्वाचित हुआ है। इसी तरह पिपाड़ सिटी में कांग्रेस की अध्यक्ष है, जहां डिप्टी चेयरमैन निर्विरोध भाजपा की निर्वाचित हुई हैं। जिले की 6 नगर पालिकाओं का ये रहा रिजल्ट, दो में निर्विरोध डिप्टी चेयरमैन निर्वाचित नगर पालिका पिपाड़ शहर में भाजपा की पुष्पा और बालेसर-सत्ता में भी भाजपा के रूप सिंह निर्विरोध निर्वाचित हुए। बिलाड़ा नगर पालिका में भाजपा के प्रमोद कुमार ​डिप्टी चेयरमैन बने। उन्हें 26 वोट मिले। जबकि कांग्रेस प्रत्याशी ललित कुमार को 12 वोट से हारा। भोपालगढ़ नगर पालिका में कांग्रेस के गफ्फार ने जीत हासिल की। उन्हें 13 वोट मिले। उन्होंने भाजपा के मदनलाल को 10 वोट से हारया। यहां दो वोट खारिज हुए। तिंवरी नगर पालिका भाजपा के सामू ​डिप्टी चेयरमैन बपनीं। उन्होंने कांग्रेस के सेवाराम को 3 वोट से हराया। मथानिया नगर पालिका में कांग्रेस के जितेंद्र डिप्टी चेयरमैन निर्वाचित हुए है। उन्होने भाजपा के भरत चारण को 11 वोट से हराया।