जोधपुर के ओसियां सदर बाजार रोड स्थित SBI बैंक की शाखा में अचानक से आग लग गई। रक्षाबंधन का अवकाश होने के चलते काफी देर तक आग लगने का पता नहीं सका। बाद में बाहर लगे AC के आउटर में धुआं उठता दिखा तो स्थानीय लोगों ने पुलिस ओर फायर ब्रिगेड की टीम को सूचना दी। सूचना मिलने के बाद फायरबिग्रेड की टीमें मौके पर पहुंची ओर आग पर काबू पाने के प्रयास शुरू किए। सूचना मिलने के बाद नायब तहसीलदार छतर सिंह राजपुरोहित व पुलिस के अधिकारी भी मौके पर पहुंचे। जानकारी के अनुसार ओसियां कस्बे में एक मंजिला बैंक है। जबकि प्रथम मंजिल पर ऊपर LIC का जोनल ऑफिस है। जबकि अंडर ग्राउंड पर लाइब्रेरी है। बैंक के ताले लगे थे बताया कि आग दोपहर डेढ़ बजे के करीब लगी। उस समय बैंक के ताले लगे हुए थे। जबकि आग बैंक के सेंटर में लगी। हालांकि ऊपर के फ्लोर पर बने LIC के ऑफिस को कोई नुकसान नहीं हुआ। इधर आग लगने की घटना को लेकर बैंक के अधिकारियों को भी सूचित किया गया। मौके पर बैंक के अधिकारी भी पहुंचे। फिलहाल बैंक में हुए नुकसान का आंकलन नहीं हो पाया है। एक घंटे में पाया काबू मामले को लेकर ओसियां थाना SI विजयश्री ने बताया कि आग दोपहर करीब 1:45 बजे के करीब लगी थी। करीब घंटे भर में आग पर काबू पा लिया गया। बैंक में फायर फाइटिंग सिस्टम लगा हुआ था या नहीं इसकी जांच की जा रही है।