जोधपुर जिले में पंचायत समिति के पहले चरण के चुनाव गुरुवार को होंगे। सभी पोलिंग को ट्रेनिंग देकर गुरुवार को रवाना किया गया। इधर, इस बार जोधपुर जिले में दो चरण में जिला परिषद और पंचायत समिति सदस्य के साथ पंच और सरपंच के चुनाव होंगे। पहले चरण में 6 पंचायत समिति में चुनाव होंगे। इनमें शेरगढ़, चाबा, आगोलाई, चामू, सेखाला और बालेसर शामिल हैं। 6 पंचायत समितियों के 2 लाख 74 हजार 416 वोटर अपने मतदान का उपयोग करेंगे। वहीं पहले चरण में जिला परिषद के 9 वार्डों में मतदान होगा। ये शेरगढ़ विधानसभा क्षेत्र में आने वाले 2 से 10 नंबर के वार्ड हैं। यहां करीब 3 लाख 62 हजार 654 मतदाता वोट करेंगे। पहले चरण में जिले की शेरगढ़, चाबा, आगोलाई, चामू, सेखाला, बालेसर में चुनाव होंगे। इनमें करीब 233 प्रत्याशी चुनावी मैदान में हैं। इनमें शेरगढ़ के 15 नंबर वार्ड से कांग्रेस प्रत्याशी गंगा सिंह की नि​र्विरोध जीत तय है। जिला परिषद की स्थिति पंचायत समिति की स्थिति एक वोटर दो वोट डालेगा, जानिए-किस अंगुली पर लगेगी स्याही यहां देखें कहां-किनके बीच मुकाबला सेखाला पंचायत समिति (15) ये खबरें भी पढ़ें… जोधपुर की 208 ग्राम पंचायतों में सरपंच के दावेदार:पहली बार देखिए चुनाव की तैयारी कर रहे दावेदारों के नाम, पढ़ें पूरी लिस्ट जोधपुर में 442 ग्राम पंचायतों में सरपंच के दावेदार:दूसरे चरण के चुनाव की तैयारी कर रहे दावेदारों के नाम; पढ़ें पूरी लिस्ट