जोधपुर के बासनी में SR हैंडीक्राफ्ट फैक्ट्री में आग के दौरान केमिकल से भरे ड्रमों में ब्लास्ट से फायर ब्रिगेड के 14 कर्मचारी झुलस गए थे। हादसे में झुलसे फायर फाइटर प्रीतेश की शनिवार सुबह मौत हो गई। प्रीतेश दो दिन से वेंटिलेटर पर थे और इस हादसे में 90 प्रतिशत तक झुलस गए थे। ये था मामला: पत्थर गिरने से हुआ था ब्लास्ट बासनी की गणेश नगर श्रमिक कॉलोनी में हैंडीक्राफ्ट फैक्ट्री में बुधवार शाम करीब 5:30 बजे आग लगी थी। आग पर काबू पाने के लिए 35 फायर फाइटर्स की टीम पहुंची थी। कर्मचारी आग बुझाने में जुटे थे। इस दौरान छत से एक पत्थर फिनोल केमिकल से भरे ड्रम पर आकर गिरा और ब्लास्ट हो गया। इसमें फायर ब्रिगेड के कर्मचारी झुलस गए। दूसरे फायर फाइटर्स अपने साथियों को पिकअप और दमकल में लेकर हॉस्पिटल पहुंचे थे। आग इतनी भयानक थी कि रात 11 बजे के बाद एयरफोर्स की फायर ब्रिगेड टीम को भी बुलाना पड़ा। गुरुवार सुबह 5 बजे आग पर काबू पाया गया। सुबह 7 बजे आग फिर से धधक उठी, जिस पर फायर ब्रिगेड की टीम ने काबू पाया। फैक्ट्री से सुबह 11 बजे तक धुआं निकल रहा था। इस हादसे में झुलसे 14 कर्मचारियों में से 6 फायर फाइटर्स को करीब 350 KM का ग्रीन कॉरिडोर बनाकर एंबुलेंस से महात्मा गांधी हॉस्पिटल से जयपुर के SMS अस्पताल भेजा गया था। दो मरीज वेंटिलेट पर, 4 ऑक्सीजन पर महात्मा गांधी हॉस्पिटल के सुपरिडेंटेंड डॉ. फतेह सिंह भाटी ने बताया कि प्रीतेश वेंटिलेटर पर था। सुबह इलाज के दौरान मौत हो गई। अभी दो मरीज सुरेंद्र और प्रदीप वेंटिलेटर पर है। इस हादसे में 60 से 65 प्रतिशत और वहीं प्रदीप 80 से 90 प्रतिशत तक झुल गया था। इसके अलावाचार मरीज प्रवीण, कुणाल, दुर्गेश और विनय ऑक्सीजन स्पोर्ट पर है। --- हादसे से जुड़ी ये खबर भी पढ़िए- हैंडीक्राफ्ट फैक्ट्री में ब्लास्ट, 14 फायर ब्रिगेड कर्मचारी झुलसे:केमिकल से भरे ड्रम में पत्थर गिरने से धमाका; 4 की हालत गंभीर, अलग ICU बनाया जोधपुर के बासनी में SR हैंडीक्राफ्ट फैक्ट्री में बुधवार शाम करीब 5.30 बजे आग लग गई। फैक्ट्री में रखे केमिकल के ड्रमों से आग तेजी से फैल गई। (पढ़िए पूरी खबर)