बिस्सा गांव में शुक्रवार को बाबा खेड़ावाला का मेला एवं जागरण कार्यक्रम होगा। इससे पहले गुरुवार को नालपुर गांव से बिस्सा गांव तक कलश यात्रा निकाली गई। यात्रा में बड़ी संख्या में शामिल महिलाएं सिर पर कलश धारण कर मंगल गीत गाते चल रहीं थीं। पुरुष श्रद्धालु ध्वजा लेकर नाचते-गाते बाबा खेड़ावाला के जयकारे लगाते चल रहे थे। नालपुर से शुरू हुई कलश यात्रा आम रास्तों से होते हुए बिस्सा पहुंची। कई जगह ग्रामीणों ने पुष्प वर्षा से स्वागत किया। इस अवसर पर भंडारा भी लगाया गया। जागरण में दीपा चौधरी, उमाशंकर जोशी, भारती चौधरी, छाया चौधरी, अजीत बैसला, कोमल चौधरी आदि कलाकार प्रस्तुतियां देंगे।