यूपी के कन्नौज में लखनऊ-आगरा एक्सप्रेसवे पर तेज रफ्तार ट्रक ने स्कूल बस को पीछे से टक्कर मार दी। हादसे में 4 बच्चों की मौत हो गई, जबकि 25 घायल हैं। बस में 50 स्टूडेंट्स समेत 60 लोग सवार थे। सभी आगरा में पिकनिक मनाकर कौशांबी लौट रहे थे। कन्नौज के एसपी विनोद कुमार ने बताया कि बस कौशांबी के ओरिएंटल पब्लिक स्कूल की थी। बस मंगलवार रात 12 बजे आगरा से रवाना हुई थी। बुधवार सुबह करीब 6 बजे बच्चों को टॉयलेट कराने के लिए ठठिया थाना क्षेत्र में एक्सप्रेसवे पर रोकी गई थी। इसी दौरान यह हादसा हो गया। टक्कर इतनी तेज थी कि बस का पिछला हिस्सा बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो गया और सीटें उखड़ गईं। कई बच्चे सीटों के बीच फंस गए थे। माना जा रहा है कि ट्रक ड्राइवर को झपकी आने की वजह से हादसा हुआ। जिन 4 बच्चों की मौत हुई है, उनमें कौशांबी के आर्यन चौरसिया (14), रजीउल्ला (16), फतेहपुर के जैद अहमद (17) और अरमान (17) हैं। अरमान और आर्यन 8वीं, जैद 10वीं और रजीउल्ला 11वीं के छात्र थे। हादसे की तस्वीरें- पिकनिक के लिए आगरा और मथुरा गए थे स्कूल प्रबंधन ने बताया कि कक्षा 6 से लेकर 10वीं तक के बच्चों को पिकनिक के लिए आगरा और मथुरा ले जाया गया था। बस शनिवार को कौशांबी से निकली थी। रविवार और सोमवार को घूमने के बाद देर रात वापस आ रही थी। दोस्त की तबीयत खराब थी, बस साइड में रोकी गई घायल छात्र प्रिंस प्रजापति ने बताया- आगरा में ताजमहल देखने गए थे। दोस्त नौशाद की तबीयत खराब थी। उसे टॉयलेट जाना था। इसलिए बस रुकी थी। तभी हादसा हो गया। ट्रक ड्राइवर ने ड्रिंक कर रखी थी। छात्र शक्ति यादव ने बताया- टक्कर के बाद हमारी बस काफी दूर तक घिसट गई। टक्कर से प्रिंसिपल सर बस के गेट में फंस गए। मेरे कई दोस्तों को चोटें आईं। सभी दर्द से कराहने लगे। मैं आगे बैठा था, इसलिए बच गया। जांव गंवाने वाले बच्चों के बारे में जान लीजिए-
स्कूल बस को ट्रक ने टक्कर मारी,4 बच्चों की मौत:25 घायल; पिकनिक से लौट रहे थे, यूपी के कन्नौज में एक्सप्रेसवे पर खड़ी थी
यूपी के कन्नौज में लखनऊ-आगरा एक्सप्रेसवे पर तेज रफ्तार ट्रक ने स्कूल बस को पीछे से टक्कर मार दी। हादसे में 4 बच्चों की मौत हो गई, जबकि 25 घायल हैं। बस में 50 स्टूडेंट्स समेत 60 लोग सवार थे। सभी आगरा में पिकनिक मनाकर कौशा...
संबंधित खबरें /
6 खबरेंहैदराबाद में संविधान दिवस पर बवाल: कांग्रेस और BRS कार्यकर्ता भिड़े, बिरयानी प्रोटेस्ट के दौरान हुई झड़प
तेलंगाना के हैदराबाद में संविधान दिवस के अवसर पर कांग्रेस और BRS कार्यकर्ताओं के बीच तीखी झड़प हो गई। BRS कार्...
ममता बनर्जी के भाई स्वपन बनर्जी ने भतीजे अभिषेक के खिलाफ मांगी FIR, लगाया धमकाने का आरोप
पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी के भाई स्वपन बनर्जी ने अपने भतीजे अभिषेक बनर्जी पर रक्तदान शिविर में ब...
शाह बोले-संविधान को जेब में रखना, लहराना सम्मान नहीं:राहुल गांधी राजनीतिक दिखावे के लिए संविधान का इस्तेमाल करते हैं
केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने गुरुवार को कांग्रेस नेता राहुल गांधी पर निशाना साधा। उन्होंने कहा कि वे संवैधा...
30 नवंबर को लोकसभा, 2 दिसंबर को राज्यसभा का सेशन:परिसीमन-महिला आरक्षण बिल आ सकता है; सरकार के पास 41 लोकसभा, 11 राज्यसभा सांसद कम
केंद्र सरकार ने संसद के दोनों सदनों की एक-एक दिन की बैठक बुलाई है। लोकसभा की बैठक 30 नवंबर और राज्यसभा की बैठक...
नागपुर में 'कॉकरोच जनता पार्टी' का प्रदर्शन: चुनाव आयोग पर गंभीर आरोप, प्रेस कॉन्फ्रेंस में बजाई 'मोदी चालीसा'
कॉकरोच जनता पार्टी (CJP) आज नागपुर में 'सेव डेमोक्रेसी' कार्यक्रम आयोजित कर रही है। पार्टी के संस्थापक अभिजीत...
कैप्टन ने मोदी से पूछा- मेरी जरूरत है या नहीं:कहा- 5 साल में कभी राय नहीं ली; BJP अपनों पर ही भरोसा करती है
पंजाब के पूर्व मुख्यमंत्री और वरिष्ठ भाजपा नेता कैप्टन अमरिंदर सिंह पार्टी में दरकिनार किए जाने से आहत हैं। कै...