यूपी, बिहार सहित देश के 4 राज्यों में तेज बारिश का अलर्ट है। उत्तर प्रदेश के 47 शहरों में आंधी-बारिश की संभावना है। ओडिशा के तीन जिलों में 67,000 से अधिक लोग बाढ़ से प्रभावित हैं, वहीं मौसम विभाग ने शुक्रवार को राज्य के उत्तरी और तटीय क्षेत्रों में 2 सितंबर तक भारी बारिश का पूर्वानुमान जताया है, जिससे स्थिति और खराब हो सकती है। वहीं, बिहार में गंगा और गंडक नदियां खतरे के निशान से ऊपर हैं। यहां 50 हजार से ज्यादा घर पानी में डूबे हैं। उधर हिमाचल प्रदेश में 67 सड़कें बंद हैं। राजस्थान में मानसून आने के बाद शुक्रवार को ऐसा पहला दिन था, जब राज्य में कहीं बारिश नहीं हुई। अलवर समेत 15 शहरों का अधिकतम तापमान 35 डिग्री सेल्सियस या उससे ऊपर दर्ज हुआ। सैटेलाइट मैप में देखें मानसूनी बादलों की स्थिति देशभर से मानसून की तस्वीरें…