जोधपुर शहर का सबसे बड़ा गरबा महोत्सव की आज(शुक्रवार) से शुरुआत हो गई है। गरबा और डांडिया के रंगों के बीच एक अनोखे अंदाज ने लोगों का ध्यान खींचा। कोई सिर पर मां दुर्गा की तस्वीर लेकर गरबा खेलने पहुंचा, तो कोई 16 फीट लंबी मूंछों के साथ डांडिया खेलता नजर आया। गुजरात की पारंपरिक डिजाइनों से प्रेरित गरबा ड्रेस ने भी उत्सव की रौनक बढ़ाई। जोधपुर शहर के पॉलिटेक्निक कॉलेज ग्राउंड में शाम 7 बजे से रजनीगंधा प्रजेंट्स दैनिक भास्कर गरबा महोत्सव शुरू हो गया है, जो 18 अक्टूबर तक चलेगा। शहर के पॉलोटेक्निक ग्राउंड में गरबा महोत्सव का आयोजन किया जा रहा है। इससे पूर्व दैनिक भास्कर के बिजनेस हेड सुचित भंडारी, यूनिट हेड नितिन माथुर, सेटैलाइट यूनिट हेड चेतन्य कुमार गुप्ता, अकाउंट हेड अजय शर्मा और रजनीगंधी के राकेश पारीक ने पूजा अर्चना की। इस दौरान जोधपुर के संदीप सोनी सिर पर मां दुर्गा की तस्वीर लेकर गरबा खेलने पहुंचे। अब देखें गरबा के PHOTOS गुजरात से आए ट्रेनर ने सिखाए नए स्टेप्स वर्कशॉप में गुजरात से आए ट्रेनर हार्दिक पटेल, तेजस, आशीष करण और रितेश ने कई नए स्टेप्स सिखाए हैं। रजनीगंधा प्रेजेंट्स दैनिक भास्कर गरबा महोत्सव, पासपास पल्स और कोकाकोला के एसोसिएशन में होगा। दैनिक भास्कर की 15 दिन से चल रही गरबा वर्कशॉप के समापन पर पॉलिटेक्निक ग्राउंड पर गुरुवार रात को फाइनल रिहर्सल हुई। 500 से अधिक प्रतिभागियों ने इस ट्रेनिंग का हिस्सा बनकर गरबा के स्टेप सीखे और खुद को डांस के लिए परफेक्ट बनाया। शुक्रवार से यहां 3 दिन का भव्य गरबा शुरू हो जाएगा। ये है स्पॉन्सर रजनीगंधा प्रजेंट दैनिक भास्कर गरबा महोत्सव के प्रायोजक : कॉ स्पॉन्सर एसबीआई, इन एसोसिएशन विथ प्लस, बेवरेज पार्टनर कोकोकोला, रेडियो पार्टनर मॉय एफएम, सर्पोटेड बाय बैंक ऑफ बड़ोदा, टीजीएस, राजस्थान ग्रामीण बैंक, सुरेश राठी, एचपीसीएल, अरिहन्त एकेडमी, श्रीराम सिक्युरिटी, नरेन्द्र पुरोहित (मुन्नसा), ललित पारवानी (गणेशम प्रोपर्टी) श्रीजी मीडिया हाउस, सिटीवाइब्स, फ्रेमवर्क्स, सोलंकी लाइट, मन इवेंट।