करौली जिला मुख्यालय पर गंगापुर मार्ग स्थित कृषि उपज मंडी और जवाहर नगर इलाके में जरख के घूमने से लोगों में डर बना हुआ है। पिछले कई दिनों से यहां जरख को देखा जा रहा है। क्षेत्र के लोगों के अनुसार जरख कई बार इलाके में नजर आया है और उसके घूमने की तस्वीरें कमरों में लगे कैमरों में भी रिकॉर्ड हुई हैं। इसके बाद लोगों ने वन विभाग से जरख को पकड़ने की मांग की है। क्षेत्रवासियों ने बताया कि कुछ दिनों से रात के समय जरख दिखाई देने की जानकारी मिल रही है। कृषि उपज मंडी और जवाहर नगर के आसपास जरख के घूमने के कारण लोग रात में घरों से बाहर निकलने में सावधानी बरत रहे हैं। कुछ लोगों ने जरख के घूमने के वीडियो और फुटेज भी सामने आने की बात कही है। जरख की लगातार मौजूदगी से इलाके में डर का माहौल बना हुआ है। स्थानीय लोगों ने वन विभाग के अधिकारियों से मौके पर निगरानी बढ़ाने और जरख को सुरक्षित तरीके से पकड़कर आबादी से दूर छोड़ने की मांग की है।