पंचायत चुनाव को लेकर करौली और मासलपुर पंचायत समितियों की ग्राम पंचायतों में सरपंच पदों के आरक्षण की लॉटरी निकाली गई। इस लॉटरी से कुल 51 ग्राम पंचायतों में सरपंच पदों की स्थिति साफ हो गई। करौली पंचायत समिति की 25 ग्राम पंचायतों में सरपंच पदों का आरक्षण तय किया गया। इसमें अनुसूचित जाति के लिए 5, अनुसूचित जनजाति के लिए 5, अन्य पिछड़ा वर्ग के लिए 2 और सामान्य वर्ग के लिए 13 ग्राम पंचायतें शामिल हैं। वहीं, मासलपुर पंचायत समिति की 26 ग्राम पंचायतों में अनुसूचित जाति की 6, अनुसूचित जनजाति की 4, ओबीसी की 3 और सामान्य वर्ग की 13 ग्राम पंचायतें निर्धारित की गई हैं। दोनों पंचायत समितियों के लिए यह लॉटरी करौली के पंचायत समिति सभागार में निकाली गई। यह प्रक्रिया रिटर्निंग अधिकारी राकेश कुमार रावत की देखरेख में पूरी हुई।